फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The mercury dropped by one degree Celsius in 24 hours

Unnao News: 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस और गिरा पारा

Fri, 26 Jan 2024 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by one degree Celsius in 24 hours
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। ठंड का सितम कम नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक सा लगा दी है।
विज्ञापन

बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था, वहीं गुरुवार को घटकर 15 डिग्री पर आ गया। रात को ही अचानक मौसम काफी बदल गया था। सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर दो बजे के बाद कुछ धूप निकली, लेकिन थोड़ी ही देर में फिर बादल आ गए।
विज्ञापन

इसी बीच बर्फीली हवाएं चलने लगीं। हवाओं ने ठंड में इजाफा कर दिया। तेज धूप न निकलने से लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास हुआ। दिन में भी लोग खुद को पूरी तरह से ऊनी कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले। घरों में भी पूरे दिन ब्लोअर चलते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी लोग आग जलाए हाथ पैर सेंकते रहे। बुजुर्ग व बच्चे ब्लोअर के आसपास ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही शाम ढली वैसे ही ठंड का प्रकोप अचानक और बढ़ गया। लोग भी जल्दी ही कामधंधा निपटाकर घर पहुंच गए। घना कोहरे का सबसे ज्यादा इसका प्रभाव लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर दिखाई दिया। जहां फर्राटा भरने वाले वाहन हेड लाइट जलाकर धीमी गति से सावधानी से रेंगते दिखे। करीब 15 घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। दोपहर बाद कोहरा छंटने पर यातायात सामान्य हो सका।

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि यूपीडा और पीआरवी को सतर्क किया गया है। उन्होंने कोहरे के दौरान चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed