{"_id":"d6394e6d1a027e8b4354808621ef34e9","slug":"the-investigation-of-dig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीआईजी ने हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड में लूट की जांच-पड़ताल की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड में लूट की जांच-पड़ताल की
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज में यूनी लीवर के गोदाम में शुक्रवार देर रात हुई करीब 25 लाख की लूट के मामले की जांच-पड़ताल के लिए रविवार को डीआईजी आरके चतुर्वेदी आ धमके।
विज्ञापन
चौकीदार व गोदाम मालिक से पूछताछ की। घटना के खुलासे के लिए तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की हैं। उन्होंने बड़े दुकानदारों व व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि यदि कोई कैमरे लगवाने से मना करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
डीआईजी आरके चतुर्वेदी दोपहर लगभग 1.30 बजे क्षेत्र के बस स्टॉप के पास बने हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड के गोदाम पहुंचे। चौकीदार सोहनलाल व गोदाम मालिक ओम प्रकाश साहू से बातचीत की।
विज्ञापन
उन्होंने सीओ माजिद अफ्सार को निर्देश दिए कि वह कस्बे में संचालित बड़े दुकानदारों से सीसी टीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दें। यदि कोई भी कैमरा लगवाने में लापरवाही करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। घटना खुलासा करने सर्विलांस, क्राइम ब्रांच के अलावा सीओ स्तर की तीन टीमें शामिल हैं। इसमें कानपुर की पुलिस टीम की भी मदद ली जा सकती है।
कस्बे में लगभग दो माह पहले स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ नर्स ऊषा मैसी व ग्राम पंचायत अधिकारी के यहां हुई लूट का भी जल्द खुलासा करने का आदेश दिया।