फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The investigation began after the High Court order

हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई जांच

Tue, 10 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव। Updated Tue, 10 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The investigation began after the High Court order
विदेशों में जमा पीटर-इंद्राणी के धन जांच हो सकती है - फोटो : gettyimages

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा के तहत 40 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की जांच शुरू की थी। इसी के तहत स्थानीय अफसरों ने वर्ष 2008-09 में सफीपुर की मुंडा ग्राम पंचायत में मनरेगा से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य कराने की जानकारी सीबीआई को दी गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के सात जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर, बलरामपुर, गोंडा, महोबा, संतकबीरनगर व कुशीनगर में मनरेगा धन में करोड़ों का घोटाला मिलने के बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


जांच के दौरान सीबीआई को इन जिलों में मनरेगा में करोड़ों के घोटाले की जानकारी हुई थी। प्रदेश के कई जिलों में विभिन्न पदों पर तैनात रहे आईएएस व पीसीएस अफसरों पर शिकंजा कसा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को प्रदेश के अन्य जिलों में भी वर्ष 2007 से 2010 के बीच उन मनरेगा कार्यों की जांच के आदेश दिए, जिसमें 40 लाख रुपये से अधिक की रकम खर्च की गई है।

इसके बाद सीबीआई ने जिले में वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा से हुए खर्च का ब्योरा मांगा था। जिसमें सफीपुर की मुंडा ग्राम पंचायत में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से इंटरलाकिंग बिछाने का काम भी शामिल था।


3 फरवरी 2016 को इसी कार्य की जांच को सीबीआई देहरादून के एसपी सुजीत कुमार जिला पंचायत कार्यालय आए थे। यहां पर उन्होंने तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी कुसुमवाल, एई वजीरुद्दीन के अलावा कई अन्य अधिकारियों व बाबूओं से कार्य की जानकारी लेकर विस्तृत ढंग से पूछताछ की थी। सोमवार कोे सीबीआई इसी कार्य की स्थलीय जांच के लिए मुंडा गांव पहुंची और कराए गए कार्यों की स्थलीय नापजोख कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed