फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The immersion of the goddess statues

देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

Tue, 11 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Tue, 11 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The immersion of the goddess statues
एक दूसरे को सिंदूर लगाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नौ दिन के नवरात्रों के बाद मंगलवार को देवी मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जमकर अबीर गुलाल उड़े और पटाखे फोड़े गए। शहर की सड़कों पर जय मां शेरावाली की गूंज रही। इसके बाद गंगातटों पर मूर्ति विसर्जित की गई।
विज्ञापन


नौ दिन पहले शहर में करीब आधार दर्जन स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई थी। इसके अलावा घरों में भी लोगों ने देवी को विराजमान किया था। मंगलवार महोत्सव के समापन पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्तों ने मां को विभिन्न वाहनों में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली। शहर के रीडिंग क्लब, गांधीनगर, केसरगंज, शाहगंज आदि जगहों की प्रतिमाओं को गंगातटों पर विसर्जित किया गया। रास्ते में अबीर गुलाल उड़ाने के साथ प्रसाद वितरण किया गया। औरास प्रतिनिधि के अनुसार मां भुइयां देवी मंदिर में नवदुर्गा जागरण कमेटी की ओर से स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा सईं नदी के तट पर विसर्जित किया गया। इस अवसर पर मनोज तिवारी, मुकेश जायसवाल, हरिओम, अनिल कुमार, कमलाशंकर गुप्ता व कल्लू हलवाई आदि रहे।
विज्ञापन


बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार नगर के मोहल्ला न्यू कटरा दुर्गा जागरण समिति की ओर से मंगलवार दोपहर मां दुर्गा की शोभायात्रा निकालकर मूर्ति विसर्जित की गई। शोभायात्रा उन्नाव-हरदोई रोड पर स्थित कटरा, सराय, बजारीया, पंजाबीटोला, मस्तूटोला व मेमारनटोला होते हुए नानामऊ मार्ग पहुंची। बाद में कल्याणी पुल के निकट प्रतिमा को प्रवाहित किया गया। सीओ रामअर्ज के नेतृत्व में शोभायात्रा के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। यात्रा की अगुवाई क्षेत्रीय विधायक बदलू खां, भाजपा नेता डा. अवधेश कुमार सिंह गौर, समाजसेवी बंबालाल दिवाकर के अलावा विमलचंद्र शुक्ल, पंडित नंदकिशोर शास्त्री, अर्चना द्विवेदी, निशा दीक्षित, पप्पी द्विवेदी, शशी शुक्ल आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीघापुर प्रतिनिधि के अनुसार, नगरपंचायत स्थित मां संदोही देवी मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन जुलूस गोदावलेश्वर धाम, तपेश्वरी मंदिर व अन्य प्राचीन मंदिरों का भ्रमण करके शीतला तालाब में समाप्त हुआ। यहां मूर्ति को भू-विसर्जित किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष शिवनरायण, राज पटेल, मनोज पटेल, सुधीर कनौजिया, बाबू सिंह एडवोकेट, डा. मान सिंह व अनिल कुमार रहे। वहीं दादामऊ में मां आनंदी देवी मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन से पहले जुलूस निकाला गया और नजदीक के तालाब में विसर्जन किया गया।

सोहरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम कुशहरी में माता का जगराता आयोजित हुआ। जिसमें जागरण पार्टी ने माता के भजन और विभिन्न झांकियों के माध्यम से भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed