फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The idols of Ashtadhatu were stolen by the priest of Thakurdwara

ठाकुरद्वारा के पुजारी ने ही चुराई थी अष्टधातु की मूर्तियां

Fri, 25 Feb 2022 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
The idols of Ashtadhatu were stolen by the priest of Thakurdwara
सफीपुर। चार दिन पहले ठाकुरद्वारा मंदिर से अष्टधातु की चोरी हुई मूर्तियां पुलिस ने बरामद कर लीं। खुलासा हुआ कि मंदिर के पुजारी ने ही मूर्तियां चुराई थीं। इसमें तीन दोस्तों ने उसकी मदद की। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन लोगों ने मूर्तियों को कानपुर में बेचने की योजना बनाई थी, इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला टिकुली स्थित करीब 200 वर्ष पुराने ठाकुरद्वारा मंदिर से 20-21 फरवरी की रात अष्टधातु की सीता-लक्ष्मण की दो मूर्तियां चोरी हो गई थीं। मंदिर की जिम्मेदारी संभालने वाले परिवार के सदस्य प्रेमप्रकाश मिश्रा ने अपने ही भाई पुजारी देवी प्रकाश पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुजारी देवी प्रकाश को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था। पुलिस उस पर नजर बनाए थी। कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि दो दिन पूर्व पुजारी देवी प्रकाश अपने मित्र ग्राम जमुनिहाकच्छ निवासी दीपक दीक्षित, कस्बे के मोहल्ला पसियाना निवासी नन्हू व मोहल्ला दुबियाना निवासी शोभित सिंह के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर तीनाें को परियर मोड़ से पकड़ा गया तो सभी ने मूर्तियां चोरी की बात कबूल दी। उनकी निशादेही पर दोनों अष्टधातु की मूर्ति बरामद कर चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है।

कोतवाल ने बताया कि पुजारी देवी प्रकाश को शक था कि मूर्ति के आसपास जमीन में खजाना दबा है। जिस पर खोदाई भी की पर खजाना न मिलने पर मूर्ति चोरी कर कानपुर में बेचने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed