फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The hands and feet of the man hanged from the trap

फंदे से लटके युवक के हाथ-पैर बंधे मिले

Thu, 18 May 2017 12:45 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Thu, 18 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
The hands and feet of the man hanged from the trap
girl hanged

विज्ञापन
बिहार थानाक्षेत्र के विजयीखेड़ा गांव में युवक का शव उसी की बाग में पेड़ से लटका मिला। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। इतना ही नहीं मोबाइल के सिम भी गायब हैं। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तो घर वालों को सूचना दी। घटना फांसी की नहीं हत्या की ओर इशारा कर रही है।

विजयीखेड़ा गांव निवासी रोहित (22) पुत्र कल्लू प्रसाद मंगलवार को खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया था। परिवार की सदस्य भी सो गए थे। देर रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। सुबह पांच बजे माता-पिता उठे तो रोहित को छत पर नहीं पाया। खेत में सब्जी बोई होने से समझा कि वह उसी की निगरानी करने गया होगा। सुबह ग्रामीणों ने उसके फांसी पर लटके होने की सूचना दी तो परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई अमित पुत्र रामखिलावन ने बताया कि गांव में उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है। फांसी लगाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की पत्नी रामकली के अलावा चार भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था। रोहित भी दिल्ली में नौकरी करता था। 20 दिन पहले ही वह गांव आया था। घटना के समय मृतक के हाथ-पैर पीछे से बंधे मिले हैं। इतना ही नहीं जेब में पड़े मोबाइल के दोनों सिम निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल व फीड नंबरों की सूची भी रद्द थी। बिहार एसओ रंजीत सिंह यादव ने बताया घटना की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed