फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The hand of the municipality is tight, don't spread the 'sting' of dengue

पालिका का हाथ तंग, कहीं फैला न दे डेंगू का ‘डंक’

Sun, 13 Mar 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
The hand of the municipality is tight, don't spread the 'sting' of dengue
खेत में खड़ी लहसुन की फसल। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। गर्मी बढ़ते ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। पिछले साल डेंगू के 98 मरीज मिले थे। इसके बाद भी अब तक नगर पालिका ने न तो एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कराया है और न फॉगिंग। लोगों को डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। पालिका बजट न होने की बात भी कह रही है।
विज्ञापन

मच्छरों से बचाव के लिए हर साल एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाता है। जिला मलेरिया विभाग इसके लिए एंटी लार्वा मंगाता है और फिर नगर पालिका प्रशासन इसका छिड़काव कराता है। शहर में 32 वार्ड हैं। मलिन बस्तियों में सफाई न होने से मच्छरों का अधिक प्रकोप है। तकीनगर, कब्बाखेड़ा, किशोरी खेड़ा, तालिब सराय, अनवार नगर, आदर्श नगर, इंद्रा नगर, कलक्टरगंज, जेल कालोनी, सिविल लाइन मध्य, भूरी देवी, कासिम नगर, शिवनगर, ईदगाह, कांशीराम कालोनी, इब्राहिमबाग, दरोगा बाग में मच्छरों से लोग परेशान हैं। उन्होंने जल्द फॉगिंग कराने की मांग की है। फॉगिंंग मशीन नगर पालिका में धूल खा रही है।
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों पर नजर
2019- 167
2020- 102
2021- 98
मच्छरों की रोकधाम के लिए एंटी लार्वा नगर पालिका को भेज दिए गए हैं। अब उसका छिड़काव कराने का काम नगर पालिका का है। -रमेश चंद्र यादव, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के कारण एंटी लार्वा के छिड़काव में देरी हुई। जल्द ही एंटी लार्वा का छिड़काव कर फॉगिंग कराई जाएगी। हालांकि पालिका के पास बजट का अभाव है। फॉगिंग और अन्य संसाधनों के लिए बजट की मांग निदेशालय से की गई है। - सत्य प्रिय सिंंह, एसडीएम/प्रभारी ईओ नगर पालिका

फसल के बारे में जानकारी देते किसान गोविंद सिंह। संवाद

फसल के बारे में जानकारी देते किसान गोविंद सिंह। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed