फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The half-constructed hospital was inaugurated by the minister in charge

Unnao News: आधे-अधूरे बने अस्पताल का प्रभारी मंत्री से कराया लोकार्पण

Fri, 04 Apr 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The half-constructed hospital was inaugurated by the minister in charge
औरास। क्षेत्र की सीएचसी में तीन करोड़ से 50 बेड का महिला एवं नवजात शिशु विंग बन रहा है। टाइल्स और वायरिंग का काम अभी पूरा नहीं हुआ लेकिन अधिकारियों ने 25 मार्च को प्रभारी मंत्री से इसका लोकार्पण करा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को गंभीर हालत में 40 किलोमीटर दूर लखनऊ व 50 किलोमीटर दूर उन्नाव जाना पड़ता है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास में अप्रैल 2023 में महिला एवं नवजात शिशु विंग का काम शुरू कराया गया था। अस्पताल में वार्मर थेरेपी और 24 घंटे वेंटिलेटर की सुविधा होगी। पीडब्ल्यूडी को निर्माण कराने की जिम्मेदारी की गई है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को 31 मार्च 2025 में काम पूरा करके भवन हैंडओवर करना था, लेकिन काम अधूरा है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था ने प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से अस्पताल का लोकार्पण करा दिया। मौजूदा समय में रैंप में पत्थर लगना, टाइल्स, वायरिंग, छत में पंखे, आईसीयू कक्ष में शौचालय और ऑपरेशन थियेटर में काम बाकी है। इस काम में अभी दो माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------
इतने स्टॉफ की जरूरत

स्त्री रोग विशेषज्ञ- तीन
बाल रोग विशेषज्ञ- दो

स्टॉफ नर्स- दो
वार्ड बॉय- दो

स्वीपर- दो
--

यह होंगी सुविधाएं
नवजात के लिए आईसीयू, एनआईसीयू
महिलाओं व नवजात की ओपीडी
गर्भवतियों के ऑपरेशन की व्यवस्था

--
बोले सीएचसी प्रभारी

लोकार्पण कब कराया गया और किसने किया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अभी काम चल रहा है। इसके अलावा किसी भी स्टॉफ की तैनाती भी नहीं की गई है। बताया कि निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की 90 हजार महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
- डॉ. अनूप तिवारी, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed