फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The girl suffering from the death of her mother got her father's lap

मां की मौत से बेहाल बच्ची को मिली पिता की गोद

Fri, 01 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The girl suffering from the death of her mother got her father's lap
मां की मौत के बाद पिता अमरीक की गोद में बेटी। संवाद - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। कुसुंभी रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय के पास तीन दिन पहले मृत मिली महिला पीलीभीत जिले के थाना अमरिया के गांव कटमटा की रहने वाली थी। सोशल मीडिया पर मृतका और बेटी की फोटो देखकर पति और जेठ ग्राम प्रधान के साथ कोतवाली आए और शव की पहचान की। बाल कल्याण समिति ने औपचारिकता पूरी करने के बाद बच्ची को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कुसुंभी रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय के निकट 28 जून की रात कुलदीप कौर (45) पत्नी अमरीक का शव मिला था। पास सात साल की बेटी हर्षप्रीत गमगीन बैठी थी। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप कर उसका व मृत महिला का फोटो पुलिस विभाग व अन्य सोशल मीडिया पर शेयर किया। फोटो देखकर पीलीभीत जिले के थाना अमरिया के गांव कटमटा निवासी पति अमरीक सिंह, जेठ सतनाम सिंह पोस्टमार्टम पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन

इसके बाद बच्ची को भी उनके सुुपुर्द कर दिया गया। पति अमरीक ने बताया कि वह उत्तराखंड के एक स्कूल में बस चलाता है। पत्नी कुलदीप गांव में बेटी के साथ रहती थी। मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। 21 जून को वह बेटी के साथ दवा लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन नहीं लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जेबी पांडेय ने बताया कि शिनाख्त उसके पति व जेठ ने की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बच्ची को भी उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed