फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The final match will be played today between Sapru XI and Youth Cricket Club

Unnao News: सप्रू इलेवन और यूथ क्रिकेट क्लब के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला

Thu, 19 Dec 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
The final match will be played today between Sapru XI and Youth Cricket Club
उन्नाव। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को सप्रू इलेवन और यूथ क्रिकेट क्लब ने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला होगा।
विज्ञापन

डीसीए के सचिव पीके मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। पहला सेमीफाइनल मुकाबला उन्नाव हीरोज और सप्रू इलेवन के बीच खेला गया। हीरोज टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सप्रू इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट पर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव हीरोज की पूरी टीम 12 ओवर में 57 रन बनाकर आउट हो गई। इससे 58 रन से सप्रू इलेवन ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला यूथ क्रिकेट क्लब और अंबिका प्रसाद क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबिका प्रसाद ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट पर 63 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्लब टीम ने 8.3 ओवर में ही दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। संदीप यादव, प्रांजुल तिवारी, शिशिर बाजपेई, कपिल पांडेय, आनंद मोहन, विकास अवस्थी, शिवानी गुप्ता, कुशमेश कुमार आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को सप्रू इलेवन और यूथ क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
फुटबाल में स्पोर्ट्स स्टेडिम, उन्नाव फाल्कन और केवी पैंथर ने जीते
उन्नाव। स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला लीग मैच उन्नाव फाल्कन और सेंट ज्यूड्स के बीच खेला गया। इसमें उन्नाव फाल्कन ने 7-1 से जीत हासिल की। दूसरा लीग मैच खेलवीर एफसी उन्नाव और केवी पैंथर के बीच खेला गया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन कर केवी पैंथर ने 6-0 से मैच जीत लिया। जबकि तीसरे लीग मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम उन्नाव ने 6-1 से केवी कर्मवीर टीम को हराया। (संवाद)

19जेएनडी24: अस्पताल का बंद पड़ा आक्सीजन प्लांट और बिना पार्किंग मुख्य गेट पर खड़ी गाड़ियां। संव

19जेएनडी24: अस्पताल का बंद पड़ा आक्सीजन प्लांट और बिना पार्किंग मुख्य गेट पर खड़ी गाड़ियां। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed