फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The final list of the newly formed village panchayats

नई गठित ग्राम पंचायतों की फाइनल सूची जारी

Mon, 05 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 05 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
The final list of the newly formed village panchayats
उन्नाव। जनपद में ग्राम पंचायतों की संख्या 1044 हो गई है। 90 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। नई गठित ग्राम पंचायतों में आई आपत्तियाें में मात्र एक सही पाई गई।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद नई गठित 90 ग्राम पंचायतों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से यह सूची सरकारी गजट के लिए निदेशक पंचायतीराज को भेजी गई है।
विज्ञापन


पूर्व में हुई पुनर्गठन प्रक्रिया के बाद जनपद में 91 नई ग्राम पंचायतें बढ़ी थीं। इसके बाद जनपद में ग्राम पंचायतों की संख्या 954 से बढ़कर 1045 हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 नवंबर को जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद सूची जारी कर दी गई थी। इसके बाद सूची का अनंतिम रूप से प्रकाशन की कार्रवाई कर आपत्तियां/सुझाव मांगे गए थे। 22 नवंबर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां/सुझाव भेजने की अंतिम तारीख थी।

निर्धारित तिथि तक 40 आपत्तियां/सुझाव दाखिल हुए। इन सुझावों पर विचार करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। पहली टीम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दूसरी में एआर कोआपरेटिव, तीसरी में सहायक अभियंता लघु सिंचाई, चौथी में डीसी मनरेगा और पांचवीं में डीडी कृषि को शामिल किया गया था।

इन अधिकारियों के साथ टीम में संबंधित क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी और तहसीलदार को भी रखा गया था। नई ग्राम पंचायतों पर आई आपत्तियों की जांच के लिए टीमों ने सुझाव देने वालों से मुलाकात की। इसके बाद उनके उठाए गए सवालों की जांच की। सुझाव देने वालों ने जो बिन्दु उठाए थे उन पर मौके पर जाकर पड़ताल की।

हसनगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत चांदपुर झलिहई से अलग बनाई गई नए ग्राम पंचायत ओहरापुर कौड़िया को कैंसिल कर दिया गया है। इसके चलते चांदपुर झलिहई पूर्ववत् एक ग्राम पंचायत हो गई है। इसी प्रकार बांगरमऊ ग्रामीण में जोड़े गए चकमीरापुर को अब नसीरपुर भिक्खन में जोड़ दिया गया है।


वहीं टीकरखुर्द के राजस्व ग्राम भर्तीगढ़ी को अब टीकरकलां से जोड़ दिया गया है। यह फाइनल सूची जिला प्रशासन की ओर से निदेशक पंचायतीराज को भेजी गई है।

यह हैं नईं ग्राम पंचायतें
सिकंदरपुर सरोसी में अतरी व हफीजाबाद, बिछिया में भांडी, मैता व झंझरी, सिकंदरपुर करन में बैदरा, ताजपुर नौबस्ता व सिंगहा, हिलौली में असरीखेड़ा, वलिया, लोहरामऊ, दुंदपुर, पत्योलादासी व मिर्जापुर, पुरवा में चंद्रसेना, टीकरकलां, फतेहगंज व रघुनाथपुर, असोहा में नेवादा, चिलौली, सुम्हारीखुर्द, पहासा व सरैया, बीघापुर में खेसुवा, राजापुर पिपरहा, भोगइता, रुद्रपुर, झगरपुर, कुतुबुदीनगढ़ेवा, अर्धुजपुर, भटखेरवा कला व बेलहा दयालगंज, सुमेरपुर में अलावलपुर, रामपुर लोन व मवईया, बांगरमऊ में शादाबाद, तमोरियाखुर्द, रबड़ी व नसीरपुर भिक्कखन, सफीपुर में डकौली, अटवा मोहाल ओसिया, गहोली, बहाउद्दीनपुर, साल्हेपुर खलीलनगर, रायपुर, ब्रजपालपुर, निहालपुर, जुझारुपुर, पापरि, शेरपुर खुर्द व उमर, फतेहपुर चौरासी में फिरोजपुर खुर्द, ऊगू ग्रामीण, पिथनहरा, सेलापुर, मुहीउद्दीनपुर, पट्टी हमीद, शाहपुर बुजुर्ग व तालिबपुर रहली, गंजमुरादाबाद में रघुरामपुर, कपूरपुर, कलवारी व पट्टी गोवा, हसनगंज में नसरतपुर जंगलेमऊ, अजमत गढ़ी, निजामपुर पचगहना, जिंदासपुर, हसेवा, छरेहरा, मदनापुर, हरौनी समसुद्दीनपुर, चंदौली बुजुर्ग, निवाजखेड़ा व पिछवाड़ा, मियागंज में अहमदपुर टकटौली, बतोखा मोहम्मदपुर, पनापुर कला, महोलिया, जमलापुर, कोटरहा, मुरब्बतपुर व नौहाईखुर्द, औरास में शरीफाबाद, मीठेपुर, परौरी, झबरा व सारौद, नवाबगंज में सरौती, लालपुर व शेखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed