{"_id":"65cd26be1b6dec6ab5084839","slug":"the-farm-was-converted-into-a-pond-by-extracting-more-soil-than-the-standard-unnao-news-c-221-1-sknp1054-109937-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मानक से अधिक मिट्टी निकालकर खेत को बना दिया तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मानक से अधिक मिट्टी निकालकर खेत को बना दिया तालाब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन। बीघापुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की आड़ में अवैध खनन का खेल जारी है। माफिया अनुमति की आड़ में मानक से अधिक खनन करके राजस्व विभाग को चूना लगा रहे हैं।
क्षेत्र के किसानों के खेतों की मानक से अधिक मिट्टी निकालकर खननकर्ताओं ने तालाब बना दिया है। ऐसा ही एक मामला तहसीलदार ने पकड़ा और कार्रवाई के लिए पत्र खान अधिकारी को भेजा। बीघापुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावतपुर के अनूप सिंह की गाटा संख्या 415 में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 4293 घन मीटर मिट्टी खोदाई की अनुमति तहसील प्रशासन ने दी थी।
शिकायत पर पहुंची तहसीलदार अरसला नाज ने जब खनन की गई भूमि की नाप कराई तो दो मीटर गहराई के बजाय चार से पांच मीटर तक खोदाई करके मिट्टी निकाल ली। एक्सप्रेसवे के लिए काम कर रही आईटीडीसी फर्म ने 2012 घन मीटर अधिक खोदाई की है।
विज्ञापन
तहसीलदार अरसला नाज ने बताया कि खनन की गई भूमि की पूरी रिपोर्ट बनाकर जिला खान अधिकारी को भेज दी गई है। तहसीलदार ने लेखपालों के माध्यम से अन्य स्थानों पर भी दी गई अनुमति का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगे जाने की बात कही है।