{"_id":"67b9f7718d0e72ee3b0974d4","slug":"the-family-members-broke-down-after-seeing-the-bundle-of-body-parts-of-their-daughter-unnao-news-c-221-1-uno1001-127344-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बेटी के अंगों पोटली देख बिलख पड़े परिजन, खेत में दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बेटी के अंगों पोटली देख बिलख पड़े परिजन, खेत में दफनाया
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। दरोगा और चार सिपाहियों ने ताल्ही गांव के जंगल व आसपास खेतों में छात्रा के अंग अवशेषों की तलाश की। पांच घंटे तलाश के बाद भी कुछ नहीं मिला। पुलिस ने बाल, हाथ, खोपड़ी व पसली के अवशेष एक पोटली में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए गए। वहीं बेटी के अंगों की पोटली देख परिजन बिलख पड़े।
थाना के कबरोई गांव निवासी होमगार्ड ह्रदय नारायण गौतम की बेटी उपासना (19) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना में पुलिस को जंगल से कुछ अंग अवशेष मिले थे जबकि बाकी की तलाश के लिए तीसरे दिन भी पांच घंटे जंगल में तलाशी अभियान चला। सीओ के निर्देश पर शनिवार को एक दरोगा और चार सिपाहियों ने ताल्ही और लहरू गांव के बीच जंगल व आसपास खेतों में पांच घंटे तलाश की। कुछ न मिलने पर दोपहर को पूर्व में मिले अंग अवशेष एक पोटली में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और डीएनए जांच के लिए सैंपल सील कराए। अंग अवशेष छात्रा के ही हैं इसकी पुष्टि के लिए पुलिस माता-पिता के सैंपल से मिलान कराएगी। बेटी के अंगों की पोटली देख माता, पिता व अन्य परिजन बिलख पड़े।
वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती हत्यारोपी तौहीद की हालत में सुधार होने पर सुबह 8:30 बजे उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद जेल भेजा है। वहीं, एसपी ने सीओ से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि कंकाल हो चुके अंग अवशेषों को दफन करा दिया गया है। मृतका अनुसूचित जाति की होने से सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने प्रयास किया जा रहा है।