फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The engineer trapped in the tunnel in Telangana could not be contacted even on the third day

Unnao News: तेलंगाना में सुरंग में फंसे इंजीनियर से तीसरे दिन भी नहीं हो सका संपर्क

Tue, 25 Feb 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The engineer trapped in the tunnel in Telangana could not be contacted even on the third day
बेहटामुजावर। तेलंगाना के नागरकुरनूल में शनिवार सुबह सुरंग ढहने से इंजीनियर और कई श्रमिक भीतर फंस गए थे। इनमें उन्नवा के मटुकरी गांव के मूल निवासी इंजीनियर मनोज भी शामिल हैं। घटना की जानकारी पर यहां से गईं पत्नी की सोमवार सुबह परिजनों से बात हुई। बताया कि तीसरे दिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है। रेस्क्यू टीमें कैमरा और खाने पीने का सामान अंदर पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मटुकरी गांव निवासी मनोज कुमार (50) तेलंगाना के हैदराबाद स्थित जेपी हाइड्रोइलेक्ट्रिक पाॅवर कंपनी में इंजीनियर हैं। कंपनी पानी से बिजली बनाने के प्रोजेक्ट लगाती है। मनोज कुमार शनिवार सुबह तेलंगाना के नागरकुरनूल में एसएलबीसी श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। अचानक सुरंग की छत ढहने से इंजीनियर, दो मशीन ऑपरेटर और चार श्रमिक उसी में फंस गए। बचाव अभियान जारी है। तीन दिन बीतने के बाद अभी इंजीनियर को बाहर नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन

तीसरे दिन भी कोई खबर न मिल पाने से वृद्ध मां जमुना देवी, बड़े भाई अरविंद कुमार, विवाहित बहन ऊषा, अन्नपूर्णा, सुनीत कुमारी, बेटा आदर्श कुमार और बेटी अनन्या बेहाल हैं। मां जमुना देवी ने बताया कि बहू स्वर्णलता (इंजीनियर मनोज की पत्नी), दामाद रामआसरे दीक्षित व साला आशीष रविवार रात तेलंगाना पहुंच गए हैं। फोन से उन लोगों से बात हुई है। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य के लिए कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों क़ी एक बैठक करने की बात कही जा रही है। जिसमें बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाए जाने की योजना बनाई जाएगी। सुरंग से पानी निकालने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed