{"_id":"6685b26c9fbecca33309c6c4","slug":"the-driver-who-got-off-the-truck-was-crushed-by-another-vehicle-died-unnao-news-c-221-1-uno1001-116531-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक से उतरे चालक को दूसरे वाहन ने कुचला, जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक से उतरे चालक को दूसरे वाहन ने कुचला, जान गई
Thu, 04 Jul 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सुस्ती दूर करने के लिए चालक जैसे ही ट्रक से उतरा तभी कोई वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया। यूपीडा की गश्ती टीम उसे लहूलुहान हालत में औरास सीएचसी ले गई, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तमिलनाडु प्रांत के जिला भुवनेश्वर के थाना कर्नाकुल्ली निवासी ट्रक चालक मुनिराजा (40) ट्रक में दवा लादकर लखनऊ जा रहा था। मंगलवार रात करीब दो बजे सुस्ती लगने पर उसने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटामुजावर के गौरिया कला गांव के पास ट्रक रोका।
क्लीनर छोटू के मुताबिक, ट्रक को किनारे रोकने के बाद जैसे ही चालक मुनिराजा नीचे उतरा तभी तेज रफ्तार वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया। यूपीडा की गश्ती टीम ने उसे औरास सीएचसी पहुचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेहटामुजावर प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि मृत चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।