फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The drain was not cleared, the army gave an ultimatum to the shopkeepers

नहीं साफ हुआ नाला, सेना ने दिया दुकानदारों को अल्टीमेटम

Fri, 29 Apr 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
The drain was not cleared, the army gave an ultimatum to the shopkeepers
राम लीला मैदान में रखी दुकानदारों से सामान लादकर ले जाते दुकानदार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नाला सफाई के लिए नगर पालिका प्रशासन ने जिला अस्पताल के पास अतिक्रमण पर बुलडोजर तो चलवा दिया, लेकिन नाला सफाई का काम शुरू नहीं हो सका। गुरुवार को हाल यह रहा कि जिस जगह से अतिक्रमण हटाया गया था, वहां टेपों चालकों ने सवारी भरने का स्थान बना दिया। उधर जब सेना को पता लगा कि रामलीला मैदान में लोहे की दुकानें रखी गईं हैं तो सेना ने आकर मुआवना किया। दुकानदारों को गुरुवार रात तक जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका ने जिला अस्पताल के पास सड़क किनारे जमा अतिक्रमण को हटवा दिया। साथ ही लोहे की 24 बड़ी दुकानों को हाईड्रा से उठवाकर रामलीला मैदान में रखवा दिया था। सफाई निरीक्षक रश्मि पुष्कर ने गुरुवार से नाला सफाई की बात कही थी, लेकिन सफाई शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह कानपुर कैंट से आए सैन्य अधिकारियों ने रामलीला मैदान का मुआयना किया। वहां पर दुकानें और टेंपो अड्डे का संचालन देख आपत्ति जताई। अल्टीमेटम दिया कि गुरुवार रात तक दुकानें हटा लें, वर्ना बिना अनुमति रखा गया सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेडिंग जोन के चक्कर में लाखों रुपये खर्च कर लोहे की पक्की दुकान खरीदने वाले 24 दुकानदारों की स्थिति ‘न इधर के रहे न उधर के’ जैसी हो गई है। व्यापार बंद हो गया है और सेना ने भी दुकानों को हटाने का फरमान जारी कर दिया है। ऐसे में दुकानदार पूरे दिन दुकान का सामान लादकर घर भेजने में लगे रहे। दुकानदार सुनील गुप्ता ने बताया कि वह बहुत परेशान है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। इन दुकानों को कहां ले कर जाएं। पालिका ने हमें कहीं का नहीं छोड़ा।

वर्जन...
नाला सफाई की योजना पर काम होना है। अतिक्रमण हटा दिया गया है और वहां पर कोई भी अतिक्रमण नहीं होगा। जल्द ही नाला सफाई कराई जाएगी। -रश्मि पुष्कर, सफाई निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed