फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The Diwan was awake all night, he dozed off and the family was destroyed

Unnao News: रातभर के जागे थे दीवान, आई झपकी और उजड़ गया परिवार

Wed, 26 Feb 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The Diwan was awake all night, he dozed off and the family was destroyed
बांगरमऊ। जरा सी लापरवाही हादसे की वजह बनी और पल भर में एक परिवार उड़ गया। बुजुर्ग माता-पिता से उनका बुढ़ापे का इकलौता सहारा छिन गया। दो मासूम पौत्र-पौत्री भी दुनिया में नहीं रहे और बहू जिंदगी-मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन

हादसे में मृत दीवान राघवेंद्र के पिता विश्वेश्वर दयाल ने बताया कि बेटा लखनऊ में परिवार के साथ किराये पर रहता था और वहीं ड्यूटी कर रहा था। सोमवार को बेटे की ससुराल उरई में साले की शादी थी। परिवार सहित वह (राघवेंद्र) शामिल होने गए थे। मंगलवार को छुट्टी न होने से देर रात बरात से घर लौटे थे। बहू ने जेवर व अन्य सामान घर में रखा। कुछ देर रुकने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे। पिता ने बताया कि बेटा साल 2014 में सिपाही के पद पर तैनाती हुई थी। दो महीने पहले ही हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोशन हुआ था, घर में खुशियां थीं, लेकिन यह नहीं पता था कि पल भर में सब उजड़ जाएगा।
विज्ञापन

सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि झपकी आने से कार अनियंत्रित हुई और रफ्तार तेज होने से वह डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। उन्होंने बताया कि आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। जांच में सड़क पर भी टायरों या किसी अन्य तरह के कोई निशान नजर नहीं आ रहे हैं, जिनसे किसी और वाहन की टक्कर लगने या किसी वाहन से बचने की कोशिश में हादसा होने का संभावना नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों के शव देख बेसुध हुए वृद्ध माता-पिता, लोगों ने बंधाया ढांढस
बांगरमऊ। हादसे में इकलौते बेटे के साथ पौत्र, पौत्री की मौत और बहू की गंभीर हालत होने की खबर मिलते ही जलनिगम से सेवानिवृत्त वृद्ध पिता विश्वेश्वर दयाल और मां कांती अन्य परिजनों के साथ बांगरमऊ सीएचसी पहुंचीं। तीनों शव देख परिजन बेहाल हो गए। बेटे के साथ उसके दोनों बच्चों को देख वृद्ध पिता चीख पड़ा। बोला, छुट्टी पर घर कौन आएगा, रोजाना फोन पर तबीयत का हालचाल कौन पूछेगा, बाबा कहकर कौन बुलाएगा। पिता ने बताया कि पौत्र साथ जाना नहीं चाहता था। वह बाबा-दादी के पास रुकने की जिद कर रहा था, लेकिन बेटे ने पढ़ाई की बात कहते हुए उसे अपने साथ ले जाने की बात कही थी। यह नहीं पता था ऐसी अनहाेनी होगी और पूरा परिवार उजड़ जाएगा। राघवेंद्र की दो बहनों में चित्रा, सुचित्रा हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। भाई और भतीजों की मौत से पूरा परिवार बिखर गया। गंभीर घायल नंदिनी अंतिम समय भी पति और बच्चों का चेहरा नहीं देख पाईं। लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है, अन्य परिजन देखरेख के लिए साथ चले गए। (संवाद)


ट्रैवलर में सोते आ रहे थे श्रद्धालु, अचानक बस पलटी, मची चीख-पुकार
बांगरमऊ। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर हुए ट्रैवलर सवार शांतीमोहन, उनकी पत्नी अर्चना और अनीता कुमार ने बताया कि हम सभी 21 फरवरी को महाकुंभ जाने के लिए निकले थे। 22 को महाकुंभ में स्नान करने के बाद 23 को बनारस काशी विश्वनाथ जी के दर्शन किए। 24 को अयोध्या दर्शन करने के बाद 25 की रात एक बजे घर के लिए निकले थे। चालक आराम से गाड़ी चला रहा था। भोर पहर आधी सवारियां सो रहीं थीं। अचानक से बस लहरी और पलट गई, समझ में ही नहीं आया कि हुआ क्या, जो लोग जग रहे थे, उन्होंने एक कार को डिवाइडर तोड़कर आते देखा था। बाद में पता चला कि कार सवार लोगों की कुछ की मौत हो गई। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में घायलों को सही इलाज न मिलने पर उनकी स्टॉफ से कहासुनी भी हुई। घायलों का कहना था कि जिन लोगों के खून निकल रहा था, उनकी तो पट्टी कर दी गई, लेकिन जिनको अंदरूनी चोटें थीं, उनका दर्द होता रहा, इंजेक्शन तक समय पर नहीं लगाया गया। मामला सीएमएस तक पहुंचा तो उन्होंने ऑन कॉल डॉक्टरों को बुलवाकर सभी को दिखवाया तब सही से इलाज शुरू हुआ। (संवाद)


घायल होने के बाद भी दीवान ने बच्चों को बचाने का किया प्रयास



गंजमुरादाबाद। कार में फंसे शवों को निकालने में देवखरी पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल मो. इरशाद भी कांच लगने से घायल हुए, लेकिन उन्होंने बच्चों के जिंदा होने की उम्मीद को देखते हुए घायलावस्था में भी पूरी मेहनत की लेकिन बचा नहीं पाए। बाद में सीएचसी आकर उन्होंने अपना इलाज कराया। उनके इस काम की सभी ने सराहना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed