{"_id":"5e63f9c68ebc3eeb245ba062","slug":"the-district-magistrate-reviewed-the-preparations-for-the-bangarmau-by-election-unnao-news-knp549249498","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांगरमऊ उपचुनाव की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांगरमऊ उपचुनाव की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन
उन्नाव। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बांगरमऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन 2020 को लेकर अब तक की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने नॉमिनेशन सेट, चेकलिस्ट, ईवीएम और वीवीपैट्स, एफ एलसी मतदेयस्थल के संशोधन प्रस्ताव, मतदाता सूची, प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति व निर्वाचन सामग्री आदि की जानकारी की।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शकुंतला चौहान ने बताया कि नॉमिनेशन सेट व चेक लिस्ट तैयार है। ईवीएम और वीवीपैट्स आवश्यकता के अनुसार जनपद कानपुर नगर से आवंटित हुई हैं जिन्हें प्राप्त करने के लिए अधिकारी व कर्मचारी गए हैं। बताया कि मतदेयस्थलों का भौतिक सत्यापन उपरांत क्षतिग्रस्त भवनों के संशोधन प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए अभी तक प्रस्ताव अप्राप्त हैं। मतदाता सूची के बारे में बताया कि अर्हता 1 जनवरी 2020 के आधार पर अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली का मूल लेजर प्रिंट उपलब्ध है। बताया गया कि रूट चार्ट तैयार होकर उपजिलाधिकारी बांगरमऊ से प्राप्त हो गया है। विधानसभा में 164 सर्विस मतदाता विद्यमान हैं। मतदान कार्मिक प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति हो गई है। कॉल सेंटर की स्थापना करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के टेलीफ ोन नंबर 820638 पर टोल फ्री नंबर 1950 की सुविधा प्रदान करने को मंडलीय अभियंता दूरसंचार विभाग उन्नाव को पत्र भेजा गया है। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सौंपे गये कार्यों एवं दायित्व को भलीभांति, कुशलतापूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से समय से संपन्न कराएं।