{"_id":"64a7139d7666195c29016657","slug":"the-disclosure-of-the-murder-of-the-farmer-became-a-challenge-for-the-police-unnao-news-c-221-1-sknp1054-208-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसान की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसान की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए बना चुनौती
विज्ञापन
अचलगंज। पांच दिन पहले गांव से पांच सौ मीटर दूर खेत में लगे सबमर्सिबल की रखवाली करने गए किसान की हुई हत्या की घटना का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। अभी तक की जांच में पुलिस को किसान की किसी से कोई ऐसी दुश्मनी नहीं मिली है। जिसमें हत्या करने जैसी बात सामने आए। फिलहाल पुलिस खुलासे का पूरा प्रयास कर रही है।
थानाक्षेत्र के गांव पचोड्डा निवासी देवनारायण उर्फ मुन्नू कुशवाहा (60) की दो जुलाई की रात खेत में लगे सबमर्सिबल की रखवाली करने के दौरान हमलावरों ने हत्या कर दी थी। घटना के दौरान साथ रहा भतीजा मौके से भाग निकला था। तीन जुलाई की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई थी। पुलिस ने जांच की थी। साथ ही कुछ संदिग्धों को भी उठाकर पूछताछ की थी। मृतक के भतीजे जो कि मानसिक रूप से कमजोर हैं उनके नाम दो बीघे जमीन को लेकर परिवार में चल रहे विवाद की बात सामने आने के बाद पुलिस उसे आधार मानकर जांच कर रही है।
भतीजे के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। परिजन किसी से किसी प्रकार की दुश्मनी न होने की बात कह रहे हैं। इससे पुलिस उलझ कर रह गई है। पति की मौत से सहमी पत्नी सियाजानकी ने खेत में लगा सबमर्सिबल पंप खोलकर घर में रख लिया है। पति को खोने के बाद वह इकलौते बेटे पर कोई आंच नहीं आने देना चाहती। धारदार औजार की आशंका मानकर पुलिस अब नट या बंजारा बिरादरी पर हत्या किए जाने का शक जता रही है। इसमें एसओजी का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस की जांच अभी तक पूछताछ तक शामिल है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।