फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The death of the young man from the collision of car bike rider

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 06 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो /उन्नाव Updated Wed, 06 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man from the collision of car bike rider
जिला अस्पताल में भर्ती कार की टक्कर से घायल पप्पू। - फोटो : अमर उजाला
मौरावां थानाक्षेत्र के शंकरबख्शखेड़ा गांव निवासी पप्पू (22) पुत्र भिखारी गांव के साथी सर्वेश (22) पुत्र रामशंकर के घर पहुंचा। पप्पू को अपने भांजे निखिल (3) को छोड़ने उसके गांव मर्दनपुर जाना था। उसने सर्वेश से साथ चलने को कहा। पप्पू की बात पर सर्वेश ने घर से बाइक निकाली और मामा-भांजे को पीछे बैठाकर मर्दनखेड़ा गांव जा रहा था। मौरावां-गुरुबख्शगंज मार्ग पर पतेउला गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक से उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और बेहोश हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि पप्पू और उसके मासूम भांजे निखिल को भर्ती कर इलाज शुरू किया। लोगों ने बताया कि घटना के समय बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने था। डॉक्टर ने सिर में गंभीर चोट आने से मौत की बात कही है। पुलिस कार के मालिक का पता लगा रही है।
विज्ञापन



आठ दिन बाद थी बहन की शादी
सर्वेश की बहन अनीता की 13 जुलाई को शादी होनी है। दो भाइयों में बड़ा होने से सर्वेश पर ही पूरी जिम्मेदारी थी। उसने लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। शादी के कार्ड भी सभी जगह बांट चुका था। मंगलवार सुबह भी वह पप्पू के साथ जाने के पीछे उस क्षेत्र के बचे हुए रिश्तेदारों को कार्ड देने की भी बात कही थी। सड़क हादसे में सर्वेश की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। छोटा भाई ललऊ, बहन अनीता,मां कुंता व पिता रामशंकर का बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed