फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The death of the cow in the cowshed, thrown in the forest

गोशाला में गाय की मौत, जंगल में फेंकवाया

Sun, 09 Jan 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The death of the cow in the cowshed, thrown in the forest
गंजमुरादाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नसीरपुर भिक्खन की गोशाला में अव्यवस्थाओं के चलते एक गोवंश की मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने उसे ट्रैक्टर से जंगल में फेंकवा दिया।
विज्ञापन

नसीरपुर भिक्खन में आधी अधूरी तैयारियों के साथ चार दिन पहले गोशाला संचालित की गई। गोशाला में 24 मवेशियों को रखा गया था, लेकिन किसी भी गोवंश की टैगिंग नहीं कराई गई। ठंड व बारिश से बचाव के लिए तिरपाल व अन्य कोई व्यवस्था न होने से मवेशी ठंड में ठिठुर रहे थे। बारिश के साथ ठंड बढ़ने से शनिवार देर शाम
विज्ञापन

एक गोवंश ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान सत्येंद्र रैदास ने गोवंश को ट्रैक्टर में बंधवाकर घसीटते हुए गोशाला से सौ मीटर दूर झाड़ियों में फेंकवा दिया। पूर्व प्रधान राजेेश कटियार ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत वर्मा को घटना की जानकारी भी दी, लेकिन शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत वर्मा ने बताया कि शनिवार शाम एक गोवंश की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम की जरूरत नहीं थी। इसलिए शव को दफन कराने के लिए ग्राम प्रधान से कहा गया था।
सफीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिर्जापुर देवगन में फसलें बर्बाद करने से परेशान किसानों ने 22 मवेशियों को गांव के ही उच्च प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया। किसानों ने बताया कि बारिश से वह पहले ही बर्बाद हो चुके हैं। बचीखुची फसल मवेशी चट कर रहे हैं। तहसील क्षेत्र में रहीमाबाद में हाल में ही खुली गोशाला में 137 मवेशी हैं। खरगौरा गोशाला के कर्मी अश्वनी प्रजापति ने बताया कि गोशाल में पानी की समस्या है। डेढ़ किमी. दूर गांव से पानी लाकर मवेशियों को पिलाया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चौरसिया ने बताया कि बिजली कनेक्शन न होने से सबमर्सिबल नहीं लगाया गया।

जसरापुर गोशाला शुरू, 47 मवेशी संरक्षित
गंजमुरादाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के गांव जसरापुर में गोशाला की शुरुआत हो गई। अब कटरीक्षेत्र के किसानों को छुट्टा मवेशियों से निजात मिलेगी और फसल भी बच सकेगी। गोशाला में 47 गोवंशों को रखा गया है। कटरीक्षेत्र के गांव जसरापुर में गोशाला खोली गई है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत धर्मदास और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सचान की मौजूदगी में 47 गोवंश को संरक्षित किया गया है। गोशाला खुलने से रसूलपुर मझिगवां, देवरखेड़ा, सिरधरपुर, गहरपुरवा, जाफराबाद, बल्लापुर, बेहटाकच्छ, झखरा, जाल्हेपुर, कुशराजपुर, लोनारी, चोरहा, बिरैचामऊ, चीतेपुर, देवीदीनपुरवा, गपचियापुर, शिवलालपुरवा, अड़ंगापुर, विक्रमपुरवा सहित दो दर्जन गांवों के किसानों को छुट्टा मवेशियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed