{"_id":"6563958ed6f551e4e40671e4","slug":"the-dead-body-of-the-old-woman-was-not-cremated-even-on-the-fourth-day-unnao-news-c-221-1-sknp1054-6352-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चौथे दिन भी वृद्धा के शव का नहीं किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चौथे दिन भी वृद्धा के शव का नहीं किया अंतिम संस्कार
Mon, 27 Nov 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
फॉलोअप
फोटो- 24
ग्राम प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज न करने की मांग पर अड़े हैं परिजन
रविवार को पूरे दिन नानामऊ घाट पर रखा रहा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। जगतनगर गांव में महिला की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत की घटना में ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज परिजनों ने रविवार को भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। पूरे दिन शव नानामऊ घाट पर रखा रहा। परिजनों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज न हुई तो वह मुख्यमंत्री कार्यालय जाएंगे। उसके बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतनगर में राजा मिश्र की पत्नी गीता (56) की गुरुवार शाम को मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान ने पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। उसमें ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई थी। रविवार को भी परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया था। तहसीलदार साक्षी राय और कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर शांत करा दिया था।
रविवार को परिजन जब कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने ब्रेन हेमरेज से मौत होने का हवाला देते हुए रिपोर्ट न लिखने की बात कही। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और नानामऊ घाट पर शव रखे रहे। परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। अपराध निरीक्षक नईम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई है। ऐसे में हत्या की रिपोर्ट कैसे लिखी जा सकती है। उच्चाधिकारी जैसा आदेश देंगे कार्रवाई की जाएगी।