फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The dead body of a young man who went to take the exam was found near the expressway

Unnao News: परीक्षा देने निकले युवक का एक्सप्रेसवे के पास मिला शव

Thu, 16 Mar 2023 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 16 Mar 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who went to take the exam was found near the expressway
बेहटा मुजावर (उन्नाव)। घर से परीक्षा देने के लिए निकले बीएड के छात्र का दूसरे दिन गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक्सप्रेसवे के किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ही उसकी बाइक पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। शव से कुछ दूरी पर किसी महिला की हवाई चप्पल मिली हैं।
विज्ञापन

बेहटामुजावर क्षेत्र के गांव सबलीखेड़ा निवासी विपिन कुमार (25) बीएड का छात्र था। मंगलवार सुबह वह परीक्षा देने बाइक से लखनऊ के लिए निकला था। देर शाम तक नहीं लौटने पर बड़े भाई मान सिंह व अन्य परिजनों ने फोन मिलाया तो स्विच ऑफ था। बुधवार सुबह गांव के पास से ही निकले एक्सप्रेसवे के किनारे विपिन का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर एसओ रमेशचंद्र साहनी ने जांच की। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताने पर बांगरमऊ सीओ पंकज सिंह, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वैड के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

तफ्तीश के दौरान शव से करीब चार मीटर दूरी पर किसी महिला के हवाई चप्पल पड़े मिले। मृतक के सिर में घाव और पीठ में चोट के हैं। फील्ड यूनिट टीम प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने साक्ष्य जुटाए हैं। खोजी कुत्ता पचास मीटर दायरे में घूमता रहा। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि यह एक्सीडेंट का प्वाइंट है। प्रथम दृष्टया वही लग रहा है। परिजनों का किसी पर कोई आरोप नहीं है। उनसे लगातार बातचीत की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वह पेपर देने के लिए लखनऊ गया था। लेकिन घटना के बाद जब पुलिस ने जांच की तो उसके पास पेपर, पेन तो दूर प्रवेश-पत्र तक नहीं मिला। जामा तलाशी में मोबाइल मिला है लेकिन वह भी स्विच ऑफ था। बाइक शव से 15 मीटर दूर वहीं चाबी तीन मीटर दूर पड़ी थी।

शव के पास से महिला के चप्पल मिलने से तरह तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने परिजनों से प्रेम प्रसंग की जानकारी ली तो उन्होंने इससे इन्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवक की किसी से विवाद भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed