फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The dead body of a young man was murdered and thrown two kilometers away from the village.

Unnao News: युवक की हत्या कर शव गांव से दो किलोमीटर दूर फेंका

Tue, 16 Apr 2024 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man was murdered and thrown two kilometers away from the village.
पाटन (उन्नाव)। बिहार थाना के काछिनखेड़ा गांव में युवक की सोते समय कुल्हाड़ी से हत्या के बाद शव को गांव से दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया गया। हत्या को मार्ग दुर्घटना का रूप देने के लिए उसकी बाइक को शव के ऊपर डाल दिया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई सहित कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


बिहार थानाक्षेत्र के काछिन खेड़ा गांव निवासी सुनील कुमार कुशवाहा (26) की रविवार रात चारपाई पर सोते समय कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसके शव को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बिहार-बक्सर मार्ग की लिंक रोड मनिकापुर-बदनपुर मार्ग पर गोशाला के पास फेंक दिया गया। शव के ऊपर उसकी बाइक भी पड़ी थी। सोमवार सुबह राहगीरों ने देखा तो मार्ग दुर्घटना का अंदेशा जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

एसओ शिव प्रकाश पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और सिर में गहरी चोट व चेहरे पर चोटों के निशान देख हत्या की घटना को हादसे का रूप दिए जाने की आशंका पर सीओ माया राय को सूचना दी। फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड को भी जांच के लिए बुलाया गया। काफी देर बाद शव की पहचान होने के बाद सीओ, पुलिस टीम के साथ मृतक के घर पहुंचीं, जांच में चारपाई पर पड़े बिस्तर में खून लगा मिला, पास में ही एक कुल्हाड़ी भी मिली, हालांकि कुल्हाड़ी पर खून नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के आंगन और कमरे के बीच की गैलरी में करीब छह फिट लंबा और लगभग पांच फिट गहरा गड्ढा भी मिला। उसमें आधे हिस्से में मिट्टी थी। खोजी कुत्ता मृतक के घर से बीस मीटर दूर उसके मौसा के घर तक गया। मृतक के छोटे अमन ने पुलिस को बताया कि रात में वह गांव में ही मौसा राजू घर सोने गया था और मां सुंदरी देवी, अपनी ननद (मृतक की बुआ) के यहां गईं थीं इससे भाई सुनील घर में अकेला था। मां सुंदरी ने पुलिस को बताया कि पति रंजन कुशवाहा की दस साल पहले मौत हो चुकी है।

पुलिस को किसी नजदीकी पर ही शक है। मृतक के फोन के कब्जे में लेकर उसकी सीडीआर और उसके भाई, मौसा व कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि सभी बिंदु हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि हत्या में किसी नजदीकी का ही हाथ लग रहा है। मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है, कुछ रिश्तेदारों और करीबी भी राडार पर हैं। सर्विलांस टीम भी जांच कर रही है।

--

पांच दिन पहले मां को घर से भगाया था

मृतक सुनील कुमार नशे का लती था। पांच दिन पहले उसका अपनी ही मां से विवाद हो गया था। इस पर उसने उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया था। नाराज मां रायबरेली जिले में रहने वाली ननद के यहां चली गई थीं। जबकि छोटा भाई अमन गांव में ही मौसी के यहां रह रहा था। घर पर सुनील अकेला था। बेटे की मौत की सूचना पर पहुंची मां बेहाल हो गई।

--

दोनों भाई गुजरात में साथ करते थे काम, 15 दिन पहले आए थे घर

सुनील कुमार और उसका छोटा भाई अमन दोनों गुजरात में मजदूरी करते थे। सुनील 15 दिन पहले गुजरात से आया था। जबकि उसका छोटा भाई चार दिन पहले ही गांव आया था। भाई के आने के बाद मां से विवाद, मां गांव में रहने वाली बहन के पास न जाकर ननद के घर, गई जबकि छोटा भाई गांव में ही मौसी के यहां रुका था। पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है।


--

संपत्ति और आशनाई का बिंदु भी जांच में शामिल

दोनों भाईयों की शादी न होना, पिता की मौत और पारिवारिक विवाद होने से संपत्ति को लेकर कहीं तीसरे ने तो इसका फायदा नहीं उठाया पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। वहीं दोनों भाईयों की शादी न होने से आशनाई के बिंदु को भी जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed