फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The dead body of a girl found at home, Nana ate poison

घर में मिला बच्ची का शव, नाना ने खाया जहर

Sat, 04 Jul 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a girl found at home, Nana ate poison
कारासगवर में बच्ची की मौत के बाद मौके पर मौजूद सीओ बीघापुर व एके राय व अन्य पुलिस कर्मी । - फोटो : UNNAO
बीघापुर(उन्नाव)। परिजनों की गैरमौजूदगी में बच्ची का शव घर में चारपाई पर कंबल से ढका मिला। घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी। खेत से लौटे परिजन शव देख बेहाल हो गए। बच्ची के गले में नॉयलान की रस्सी का फंदा कसा मिला। पिता ने 8 दिन पहले उसके घर में आग लगाने वाले गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। इसके बाद नातिन की मौत की सूचना पर नाना ने जहर खा लिया। उसे पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ के सख्त कार्रवाई का आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दरियाबाद निवासी महेश पासवान की 12 वर्षीय बेटी अंशिका गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 में पढ़ती थी। शुक्रवार सुबह महेश व पत्नी मुन्नी देवी दोनों बेटों के साथ धान की निराई के लिए खेत गए थे। घर पर अंशिका अकेली थी। दोपहर 12 बजे परिजन घर लौटे और बेटी को आवाज दी। महेश के अनुसार भीतर से आवाज न आने पर वह आंगन के पास पहुंचे। छप्पर के नीचे पड़ी चारपाई पर बेटी का शव कंबल से ढका पड़ा था। गले में नॉयलान की रस्सी का फंदा कसा था। सूचना पर एसओ हरप्रसाद अहरवार मौके पर पहुंचे लेकिन पिता समेत अन्य परिजनों ने शव उठाने नहीं दिया।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि 25 जून को उसके घर में आग लगा दी गई थी। नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हीं लोगों पर बेटी की हत्या की है। हंगामे के बीच पता चला कि नातिन की मौत से दुखी होकर उसके 55 वर्षीय नाना सीताराम ने जहर खा लिया है। इससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। इस पर उन्होंने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार न करने का फैसला ले लिया। मामला बढ़ता देख एसओ ने सीओ एके राय के जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सीओ ने परिजनों की बात सुनी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिला शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि पूर्व में जिन लोगों पर परिजनों ने आग लगाने का आरोप लगाया था, जांच में उनकी कोई संलिप्तता नहीं मिली थी। बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय भी देर शाम मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed