फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The current landed in the pole, the death of the girl who was hit

खंभे में उतरा करंट, चपेट में आई बच्ची की मौत

Thu, 10 Oct 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
The current landed in the pole, the death of the girl who was hit
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव माधवखेड़ा में अपने ननिहाल में रह रही पांच वर्षीय बच्ची की खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

माधवखेड़ा की सिद्धी (5) पुत्री दिवंगत प्रेम बुधवार शाम घर के दरवाजे पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह दरवाजे पर लगे विद्युत पोल के पास पहुंच गई। पोल में करंट उतरा था। जैसे ही उसने खंभे को छुआ वैसे ही वह तेज झटका लगने से दूर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को ननिहाल पक्ष के लोग स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची के मामा मंटू ने बताया कि सिद्धी के माता पिता की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। तबसे वह अपने ननिहाल में ही रह रही थी। उसकी अचानक मौत से नाना रामस्वरूप व नानी बिंदो का बुरा हाल हो गया। चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed