फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The current landed in the iron gate, the death of the married woman

लोहे के गेट में उतरा करंट, विवाहिता की मौत

Mon, 07 Oct 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
The current landed in the iron gate, the death of the married woman
पुरवा। रैकंड गांव में रविवार दोपहर लोहे के गेट में उतरे करंट से महिला की मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को सीएचसी से घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के रैकंड गांव निवासी बिटान (23) पत्नी योगेश रविवार दोपहर घर की सफाई कर रही थी। इस दौरान घर के मुख्य गेट को उसने पैर से धक्का देकर बंद करने की कोशिश की। गेट के ऊपर से गुजरा तार कट जाने से उसमें करंट दौड़ रहा था। वह करंट की चपेट में आ गई और बेहोश हो गई। बिटान के चीखने पर सास विद्यादेवी ने शोर मचाया। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और तार काटकर विद्युत आपूर्ति बंद की। पुरवा सीएचसी में चिकित्सकों ने बिटान को मृत घोषित कर दिया। बिटान का पति योगेश प्रतापगढ़ में सरिया का जाल बांधने का काम करता है। चार माह पूर्व ईश्वरीखेड़ा निवासी बिटान से उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed