फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The crook was caught fleeing from the court lockup encounter

मुठभेड़ में कोर्ट लाकअप से भागने वाला बदमाश पकड़ा गया

Wed, 27 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 27 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The crook was caught fleeing from the court lockup encounter
File photo - फोटो : amar ujala
बांगरमऊ कोतवाली के सिपाही मोहम्मद यासीन और धीरज मंगलवार तड़के करीब तीन बजे बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर गश्त कर रहे थे। शराब ठेके  के पास कार खड़ी देख वे वहां पहुंचे और आवाज लगाई। इस पर कार में मौजूद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह सिपाहियों ने खुद को बचाते हुए मोर्चा संभाला। फायरिंग रुकते ही सिपाहियों ने हिम्मत दिखाई और एक बदमाश को धर दबोचा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही थाने से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस जीप देख बदमाश एक मकान पर चढ़ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस भी पीछे हट गई। इस पर वे भाग निकले। पकड़े गए बदमाश की पहचान 15 जून को कोर्ट लाकअप से भागने वाले ओमप्रकाश के रूप में हुई। उसने पूछताछ में बताया कि वे लोग कासिमपुर हरदोई से लूट की वारदात को अंजाम देकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


उनकी गिरोह में बांगरमऊ का हिस्ट्रीशीटर एवं बीघापुर का एक युवक था।  ग्रामीणोें की मानें तो जिस वक्त बदमाश फायरिंग कर रहे थे, उस समय पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। लेकिन, इनकी राइफलें जवाब दे गईं। इस वजह से बदमाश भाग निकले। हालांकि इस संबंध में एसओ बांगरमऊ प्रदीप यादव से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed