फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The conscience of an arrogant person gets diminished: Rajesh Pandey

अहंकारी का विवेक क्षीण हो जाता है: राजेश पांडेय

Thu, 20 Jun 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The conscience of an arrogant person gets diminished: Rajesh Pandey
फतेहपुर चौरासी। नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को कथा वाचक आचार्य राजेश पांडेय ने गोवर्धन पर्वत की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि अहंकारी का विवेक क्षीण हो जाता है। इससे वह सही निर्णय न लेकर गलतियां कर पतन की ओर अग्रसर हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोवर्धन पर्वत की तराई में नाच गाने के साथ खुशियां मनाते गोप गोपिकाओं को देख कृष्ण के पूछने पर गोपियों ने देवराज इंद्र की पूजा की बात बताई। कृष्ण ने समझाया कि गोवर्धन गायों के साथ हम सभी का कल्याण करते हैं।
विज्ञापन

कन्हैया की बात मानकर सभी गोवर्धन की पूजा करने लगे। अपनी पूजा न होने से देवराज नाराज हो गए। उन्होंने ब्रजवासियों को सबक सिखाने के लिए मेघों को मूसलाधार वर्षा करने का आदेश दे दिया। वर्षा से पीड़ित गोप-गोपियों की पुकार सुनकर श्रीकृष्ण बोले- तुम सब गोवर्धन-पर्वत की शरण में चलो। वह सब की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण ने गोवर्धन को अपनी उंगली पर उठा लिया। गोप-ग्वाले सात दिन तक उसी की छाया में रहकर बारिश से बच गए। यह चमत्कार देखकर इंद्रदेव अपनी मूर्खता पर पश्चाताप हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed