फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The Congress meeting on Revolution Day

क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को कोसा

Sun, 09 Aug 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 09 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
The Congress meeting on Revolution Day
उन्नाव। क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को कोसा। जिलाध्यक्ष हसन वासिफ ने कहा कि आज के ही दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था। अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के इस आह्वान पर पूरा देश एकजुट हो गया था और अंग्रेजों से भारत को आजाद करा लिया था। इसलिए आज भी हम हिंदुस्तानी 9 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन


पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी की लड़ाई लड़ते हुए महात्मा गांधी को देश का इतना जनसमर्थन मिला कि उन्होंने असहयोग आंदोलन चलाकर अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दे दिया था। आज केंद्र सरकार पूरे देश के किसानों की जमीन हड़प कर उनको गुलाम बनाने की राह पर चल पड़ी है। नौजवानों को रोजगार के नाम पर केवल आश्वासन देकर अपनी वाहवाही लूट रही है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री अशोक धानविक ने कहा कि महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो की स्मृति में 9 अगस्त को कांग्रेसीजन गांधीजी के करो या मरो की तर्ज पर मोदी गद्दी छोड़ो का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रदेश में पत्रकारों की हत्या व ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ 17 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता उप्र विधानसभा का घेराव करेंगे। क्रांति दिवस के अवसर पर प्रदेश महामंत्री वीर प्रताप सिंह, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, हरि प्रसाद कुरील पूर्व विधायक, वीर प्रताप सिंह, कमल कुमार तिवारी, डॉ. अनवर खुर्शीद, अरुण कुमार कुशवाहा व अजय श्रीवास्तव आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed