फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The condition of the middle aged man returning from the garden deteriorated, death

Unnao News: बाग से लौट रहे अधेड़ की हालत बिगड़ी, मौत

Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The condition of the middle aged man returning from the garden deteriorated, death
बीघापुर। बाग से लकड़ी तोड़कर लौट रहे अधेड़ किसान की हालत बिगड़ गई। साथ रही पत्नी कुछ समझ पाती इससे पहले ही वह जमीन पर गिर गया। परिजनों को सूचना देकर आनन-फानन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर हत्या की सूचना वायरल हुई तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जखवखेड़ा निवासी संतराम (55), पत्नी सियादुलारी के साथ रविवार रात करीब आठ बजे बाग से लकड़ी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में चक्कर आने से वह गिरा और बेहोश हो गया। खून की उल्टी होने से परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

संतराम खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। पति की मौत से पत्नी सियादुलारी, चार बेटी एक बेटे सहित परिवार का बुराहाल है। दौरान किसी ने सोशल मीडिया पर युवक की हत्या की बात शेयर कर दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच की। पत्नी ने अचानक बेहोश होने और मुंह से खून निकलने की जानकारी दी। कोतवाल बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अधेड़ की मौत के बाद किसी ने सोशल मीडिया पर हत्या की सूचना वायरल कर दी थी। अपुष्ट और झूठी सूचना देने वाले का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed