फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The condition of farmers has not improved'

‘किसानों की हालत में नहीं हुआ सुधार’

Mon, 16 Mar 2020 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
The condition of farmers has not improved'
उन्नाव। किसानों का जो हाल आज से बीस साल पहले था, वही आज भी है। उनके बेटे पहले भी प्राइमरी स्कूलों में ही पढ़ाई करते थे और आज भी वहीं पढ़ाई कर रहे हैं। किसान आज भी कर्जदार है। सरकारें बदल गईं लेकिन किसानों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मंच की ओर से निराला प्रेक्षागृह में आयोजित किसान गोष्ठी में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहीं। उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए हमें खुद अपनी लड़ाई लड़नी होगी। किसी के बहकावे में न आकर खुद ही आगे आना होगा। किसानों को राजनीतिक भागीदारी बनानी चाहिए। गेहूं खरीद में प्रदेश के 35 जिलों में हेरफेर हुआ है। कई जिलों में मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसकी जांच चल रही है। इसमें कई विभागीय अधिकारी जांच में लिप्त पाए गए हैं। प्रदेश में हुई ओलावृष्टि में किसानों की फसलें नष्ट हो गईं। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों को मुआवजा राशि दी गई लेकिन लखनऊ से सटे इस जिले के किसानों को राहत राशि नहीं दी गई। सरकार के मंत्री कहते हैं कि मवेशी सड़कों पर नहीं है। शायद इन लोगों को मवेशी किसी अन्य रूम में दिखाई पड़ते हैं। बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर रोष व्यक्त किया। कहा कि छह दिन बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस से दूर हैं। इस मामले को लेकर लखनऊ विधानसभा के सामने प्रदर्शन भी राष्ट्रीय किसान मंच करेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा पूरे देश के हालात ठीक नहीं है। आने वाले समय में एक रूपरेखा तय कर काम करना होगा। पुरवा विधानसभा क्षेत्र से सैय्यद जरीन ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल है। हम सभी को खुद अपने घर परिवार व आसपास की महिलाओं व बेटियों की रक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed