{"_id":"8e30c3a2780cf71399a3809ee52a3280","slug":"the-competition-was-won-by-balibal-faizabad-shield-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीबाल प्रतियोगिता में फैजाबाद ने जीती शील्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीबाल प्रतियोगिता में फैजाबाद ने जीती शील्ड
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श बालीबाल क्लब के तत्वावधान में हिलौली में हो रहे प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट में प्रदेश स्तर की टीमों में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर, बांदा हॉस्टल, इलाहाबाद हॉस्टल, देवरिया हॉस्टल, आगरा स्टेडियम, मुरादाबाद हॉस्टल, फैजाबाद हॉस्टल, एनइआर गोरखपुर व केडी सिंह स्टेडियम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुधीर रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि खेल से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
इसलिए समय-समय पर खेलों का आयोजन होना जरूरी है ताकि प्रतिभाओं का चयन हो सके और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर पर प्लेटफार्म मिल सके।
अंतिम दिन फाइनल स्पोर्ट कालेज लखनऊ व फैजाबाद हॉस्टल के बीच पांच सेटों मे खेला गया। इसमें फैजाबाद हॉस्टल टीम ने तीन सेट अपने खाते में कर 13-15 से फाइनल मैच में जीत हासिल कर विजेता बनी। वहीं लखनऊ कॉलेज दूसरे तथा स्पोटर्स कालेज गोरखपुर तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विजयी टीम को सपा नेता सुनील यादव व विधायक उदयराज यादव के साथ कमेटी के सदस्यों ने क्रमश: 21 हजार, 11 हजार व आठ हजार के इनाम के साथ शील्ड प्रदान की। इस दौरान बच्चन मिश्रा, बृजकिशोर पाल, मुकेश निर्मल, अमित सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे।