फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The clinic running without registration was closed

Unnao News: बिना पंजीकरण के चल रही क्लीनिक को बंद कराया

Thu, 24 Apr 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 24 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The clinic running without registration was closed
औरास। बिना पंजीकरण के संचालित एक क्लीनिक को एसीएमओ बंद कराया। वहीं, एक क्लीनिक बंद मिलने पर उन्होंने नोटिस जारी कर तीन दिन में कागज दिखाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने 15 व 16 अप्रैल को अवैध नर्सिंगहोम व क्लीनिक के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान उन्हें कई नर्सिंग होम व क्लीनिक बंद मिले थे। इस पर टीम ने संचालकों को नोटिस देकर तीन दिन में कागज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी संचालक कागज दिखाने नहीं पहुंचे और संचालन जारी रखा। इस पर सीएमओ के निर्देश पर गुरुवार को एसीएमओ डॉ. जेआर सिंह औरास सीएचसी पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने हीट वेव वार्ड का निरीक्षण किया। व्यवस्था पूरी न मिलने पर सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप के साथ क्षेत्र में संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी व क्लीनिक का निरीक्षण किया। एक बिना नाम के संचालित क्लीनिक बंद मिला। इस पर संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में कागज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अलावा चांदनी क्लीनिक का पंजीकरण न मिलने पर उसे बंद करा दिया। प्रभारी सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने बताया कि एक क्लीनिक बंद कराया गया है। इसी प्रकार अन्य जगहाें पर भी निरीक्षण किया जाएगा। अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम व क्लीनिक चलने नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed