{"_id":"5e6553b58ebc3eeb707c2dcd","slug":"the-cleaner-murdered-the-driver-due-to-greed-for-money-unnao-news-knp5494394193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लालच में क्लीनर ने ही की थी चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लालच में क्लीनर ने ही की थी चालक की हत्या
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कन्नौज के ट्रक चालक की हत्या में क्लीनर ही कातिल निकला। पुलिस ने आरोपी को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी क्लीनर ने रुपयों के लालच में चालक की हत्या की बात स्वीकार की है। क्लीनर की निशानदेही पर पुलिस ने चालक का मोबाइल और नगदी भी बरामद की है।
मूलत: कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के गुरुधरा गांव निवासी शिवम गुप्ता इस समय कस्बा बिल्हौर में किराये का कमरा लेकर रह था। लगभग 20 दिन पहले उसने कन्नौज के दायीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय ट्रक चालक किलोरचंद्र के साथ क्लीनर की नौकरी शुरू की थी। क्लीनर शिवम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि चार मार्च को चालक किलोर ने नासिक से प्याज लोड किया और गोंडा के करनैलगंज में उतारने के बाद 6 मार्च को बाराबंकी पहुंचा। नोएंट्री होने से उसने बाराबंकी में ट्रक खड़ा कर दिया। रात 11 बजे के बाद नोएंट्री खुलने पर वह कानपुर के चकरपुर मंडी स्थित ट्रक मालिक विश्वनाथ विश्वकर्मा के कार्यालय के लिए निकला। नींद आने से उसने बनी बॉर्डर पर ट्रक रोका और केबिन में सो गया। जांच में पाया गया कि प्याज बिक्री का 87 हजार रुपये चालक के पास था। रुपये के लालच में उसने बनी बॉर्डर पर ही शनिवार सुबह 4 बजे सोते समय ट्रक चालक के सिर पर पहिया खोलने वाले लोहे के पाने से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रुपये कब्जे में लेकर खुद ट्रक लेकर कानपुर के लिए निकल पड़ा। दही चौकी के पास ट्रक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे जाकर खंती की ओर लटक गया। बताया कि ट्रक निकालने के लिए उसने काफी प्रयास किया। न निकलने पर वह चालक का शव ट्रक के केबिन में ही छोड़कर भाग निकला। एसपी विक्रांतवीर ने बतया कि चालक ने गुनाह स्वीकार कर लिया है।
क्लीनर शिवम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसने बाराबंकी में चालक से होली त्योहार पर पगार मांगी। क्लीनर के अनुसार वह चालक के साथ तीन चक्कर लगा चुका है। 1500 रुपये चक्कर के हिसाब से उसे चालक से 4500 रुपये लेने थे। चालक के इनकार करने पर उसने रुपये के लालच में उसकी हत्या कर जेब में पडे़ रुपये निकाल लिए और ट्रक दही चौकी पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
शनिवार को दही चौकी में सड़क किनारे खड़े ट्रक में कन्नौज के चालक किलोरचंद्र का शव मिलने के बाद जांच कर रही पुलिस को क्लीनर नहीं मिला। जिससे पुलिस का शक क्लीनर पर गहरा गया। ट्रक मालिक की मदद से पुलिस ने क्लीनर शिवम गुप्ता का पता लगाया और उसे देर रात उसके पैतृक घर बिल्हौर के गुरुधरा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में क्लीनर ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने चालक का मोबाइल व 87 हजार की नगदी भी उसके पास से बरामद कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चालक किलोरचंद्र की हत्या करने और उसके पास से 87 हजार रुपये लूटने के बाद क्लीनर कानपुर पहुंचा और होली त्योहार की खरीदारी की। उसने अपने लिए जूते भी खरीदे।