फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The city echoed with the slogan of 'Wahe Guru, Wahe Guru'

Unnao News: वाहे गुरु, वाहे गुरु के उद्घोष से गूंजा शहर

Mon, 29 Jan 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
The city echoed with the slogan of 'Wahe Guru, Wahe Guru'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। धर्म के रक्षक, अमृत के दाता और सरबंसदानी साहिब गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव शहर में धूमधाम से मनाया गया। पंचप्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन (जुलूस) निकाला गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरे जुलूस का जगह-जगह विभिन्न धर्मों के लोगों व समाजसेवियों ने स्वागत किया। वाहे गुरु, वाहे गुरु के उद्घोष से शहर गूंजता रहा।

रविवार को दशम गुरु गोविंद सिंह के 357वें प्रकाशोत्सव में निकाले गए जत्थे को सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम अपूर्वा दुबे, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू व नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जत्थे में देवेंद्र सिंह, प्रिंस उर्फ सुखवीर सिंह भाठिया, चरनजीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह और जिम्मी पंचप्यारे बने थे। वहीं पंचप्यारियों में अनुष्का पांडेय, आयुषी कनौजिया, दिव्या तिवारी, ईशा पांडेय और नैंसी शामिल रहीं। जत्थे में शामिल लोग सबद कीर्तन कर रहे थे। लाउडस्पीकरों पर वाहे गुरु के स्वर लगातार गूंज रहे थे। इस दौरान कलगी व तलवारबाजी के जौहर भी दिखाए। इससे पहले रविवार को सुबह नौ बजे से गुरुद्वारे में अखंड पाठ शुरू हुआ। दोपहर एक बजे श्री गुरुग्रंथ साहिब की हुजूरी में पंच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन (जुलूस) गुरुद्वारे से शुरू होकर सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, सुंदर टाकीज, छिपियाना चौराहा, दादा मियां का चौराहा, धवन रोड, गुरुतेग बहादुर मार्ग, आईबीपी चौराहा होते हुए वापस गुरुद्वारा पर आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


अनुयायियों ने जत्थे के आगे लगाई झाड़ू
नगर कीर्तन में गुरु की फौज में गुरुनानक इंटर कॉलेज के बच्चे शामिल रहे। बच्चों ने राधा-कृष्ण व अन्य भगवानों की विभिन्न झांकियां भी प्रस्तुत की। गुरु गोविंद सिंह के अनुयायी जत्थे के आगे झाड़ू लगाते, जल का छिड़काव और पुष्पवर्षा करते चल रहे थे। फूल के ऊपर से गुरु का निशान साहब, सवारी और पंच प्यारे गुजर रहे थे। वहीं महिलाएं भजन कीर्तन करते चल रही थी। वहीं जत्थे का विभिन्न धर्मों के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed