फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The car which was running at a speed of 120 km/h overturned on the expressway, died even after the airbag was opened.

Unnao News: 120 की रफ्तार से दौड़ रही थी कार एक्सप्रेसवे पर पलटी, एयरबैग खुलने के बाद भी जान गई

Mon, 15 Jul 2024 03:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
The car which was running at a speed of 120 km/h overturned on the expressway, died even after the airbag was opened.
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 120 की रफ्तार से दौड़ रही कार वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गई। एयरबैग खुलने के बाद भी भी कार चला रहे एक निजी बैंक के विधिक सलाहकार को गंभीर चोटें आईं और मौत हो गई।
विज्ञापन

इटावा जिले के थाना सिविल लाइन विकास नगर निवासी सौरभ (32) पुत्र दिनेश तिवारी लखनऊ गोमती नगर की एक प्राइवेट बैंक में विधिक सलाहकार थे। शनिवार को वह बैंक के काम से आगरा गए थे, जहां से देर शाम कार से लखनऊ लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास थानाक्षेत्र के सहदोई गांव के पास वाहन ने कार में टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार डिवाइडर में टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

एयरबैग खुलने के बाद भी उनकी हालत गंभीर हो गई। यूपीडा कर्मियों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। छोटे भाई नीरज ने बताया कि सौरभ के परिवार में पत्नी आरती और एक बेटा है। पिता और मां उर्मिला बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्र ने बताया कि जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर थी। कार सौरभ चला रहे थे। किसी वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। एयरबैग खुले थे लेकिन रफ्तार ज्यादा होने के कारण सौरभ के गंभीर चोटें आईं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed