फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The car overturned in Khanti after colliding with the divider due to tire burst

Unnao Accident: टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर खंती में पलटी कार, दंपती घायल

Wed, 17 May 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 17 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The car overturned in Khanti after colliding with the divider due to tire burst
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में औरैया से लखनऊ जा रही कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में कार सवार दंपती घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


औरैया जिले के थाना अछल्दा के गांव हरीगंज बाजार निवासी वीरेंद्र सिंह (47) काफी समय से बीमार चल रहे हैं। पीजीआई में उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार को वह पत्नी दीपा (45) और इसी थानाक्षेत्र के गांव वंशी निवासी दामाद नागेंद्र सिंह (28) और बेटी सोनाली (26) के साथ वह पीजीआई जा रहे थे। कार नागेंद्र चला रहा था।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव के पास अगला टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर करीब बीस फीट गहरी खंती में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में वीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी दीपा घायल हो गई, जबकि दामाद और बेटी बाल-बाल बच गए। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed