{"_id":"6743a57a826e5c699c0db6b4","slug":"the-bus-brakes-got-jammed-there-was-a-traffic-jam-in-the-city-dm-was-also-stuck-unnao-news-c-221-1-uno1004-123168-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बस के ब्रेक हुए जाम, शहर में लगा जाम, डीएम भी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बस के ब्रेक हुए जाम, शहर में लगा जाम, डीएम भी फंसे
विज्ञापन
उन्नाव। सहालग की भीड़भाड़ के बीच रविवार दोपहर तीन घंटे तक शहर में चौतरफा जाम रहा। हरदोई रोड पुल के पास एक रोडवेज बस के ब्रेक जाम हो गए। वहीं, बड़ा चौराहे पर ई-रिक्शों की भरमार से यातायात उलझ गया। दरोगाबाग में दो ट्रक आमने-सामने फंस गए। यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। हरदोई रोड पुल पर डीएम की गाड़ी भी फंसी रही।
तेज सहालग होने से रविवार सुबह से ही यातायात अधिक रहा। दोपहर करीब 12 बजे बाईपास की ओर जा रही एक रोडवेज बस मोतीनगर पहुंची ही थी, तभी मुख्य मार्ग पर उसके ब्रेक जाम हो गए। इससे यातायात प्रभावित हुआ। हरदोई रोड पुल का यातायात रुका तो वाहन और ई-रिक्शा कचहरी रोड पुल से निकलने लगे। इससे सदर बाजार और बड़ा चौराहा पर भी यातायात रेंगने लगा। जाम के दौरान ही दरोगाबाग मोहल्ले में हरदोई की तरफ से आने और जाने वाले दो ट्रक पहले निकलने की होड़ में एक-दूसरे के सामने फंस गए। कुछ ही देर में शहर में चौतरफा जाम लग गया।
इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे बड़ा चौराहा की तरफ से हाईवे बाईपास की ओर जाते समय डीएम गौरांग राठी की गाड़ी भी जाम में फंस गई। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य खुद पहुंचे और दोनों तरफ के वाहनों को एक-एक करके निकाल कर यातायात शुरू कराया। करीब तीन घंटे तक शहर में यातायात प्रभावित होता रहा। यातायात प्रभारी ने बताया कि सहालग के कारण शहर में ट्रैफिक अधिक होने और बस व कुछ अन्य वाहन फंसने से समस्या हुई, जिसे तत्काल हल कर लिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अतिक्रमण भी बना वजह
शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण भी अक्सर जाम लगाता है। रोडवेज बस स्टेशन, सदर बाजार, सब्जी मंडी, छोटा चौराहा, कचहरी रोड पर अतिक्रमण है। इसके लिए जिला प्रशासन ने कई योजनाएं बनाईं लेकिन एक भी योजना धरातल पर नहीं उतरी। इससे जाम की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। लोगों को आए दिन जाम का दंश झेलना पड़ रहा है।