फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of the Panchayat Secretary got hanged on the trap

पंचायत सचिव का शव फंदे पर लटका मिला

Sat, 24 Nov 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 24 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
The body of the Panchayat Secretary got hanged on the trap
ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मौरावां थानाक्षेत्र के नयागांव कोड़रा निवासी ग्राम पंचायत सचिव का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर पर अकेला था। माता-पिता और पत्नी लखनऊ स्थित आवास में थे। सुबह पड़ोसियों ने जब दरवाजा खुला देखा तब जानकारी हुई। ग्रामीणों ने घरवालों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



मौरावां थानाक्षेत्र के नयागांव कोड़रा निवासी जितेंद्र कुमार रावत (31) पुत्र बच्चूलाल की वर्ष 2017 में ग्राम्य विकास विभाग में पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हुई थी। वह पुरवा ब्लाक में तैनात थे। पिता बच्चूलाल बीते अगस्त माह में समीक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह पत्नी चंद्रावती के साथ लखनऊ में रहते हैं। जितेंद्र अपनी पत्नी पूनम और बेटी भूमि के साथ गांव में रह रहे थे। गुरुवार को पिता ने पूनम को पूजन के लिए लखनऊ बुला लिया था। यहां गांव जितेंद्र अकेला था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक वह घर से बाहर नहीं निकला। इस पर पड़ोसी दरवाजे पर पहुंचे। दरवाजा बंद था पर अंदर से कुंडी नहीं लगी थी।
विज्ञापन



लोगों ने भीतर देखा तो आंगन में पड़े लोहे के जाल में रस्सी से बने फंदे पर जितेंद्र लटका था। लोगों ने उसके पिता व पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोग गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को उतरवाया। बेटे का शव देख मां चंद्रावती और पत्नी पूनम बदहवास हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीडीओ और डीआरआरओ के कहने पर जिला अस्पताल के दो डाक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पैनल में डा. शोभित अग्निहोत्री व डा. राजीव गुप्ता शामिल रहे। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत होने की बात सामने आई है। एसओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं देखी है। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता का इकलौता सहारा था
जितेंद्र माता-पिता के बुढ़ापे का इकलौता सहारा था। बड़ी बहन सुमन की भी शादी हो चुकी है।  घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। जिसने भी मामले को सुना वह उसके घर पहुंचा और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक उदयराज यादव भी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।

रजवाड़ा में शौचालय पूरे कराने की दी गई थी जिम्मेदारी
जितेंद्र के पास पुरवा की लखमदेमऊ, मंशाखेड़ा और महरामऊ ग्राम पंचायतों का प्रभार था। उसने ब्लाक क्षेत्र में सबसे तेज अपनी गांव पंचायतों में शौचालयों का निर्माण पूरा कराया था। एक बैठक में सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने मामले की जानकारी होने पर उसकी पीठ थपथपाई थी तो अन्य सचिवों ने ताली बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया था। इस पर उसे मौरावां की पंचायत रजवाड़ा में शौचालय निर्माण का काम पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि गुरुवार को वह उनसे मिला था। उस दौरान उसके चेहरे पर कोई तनाव नहीं दिखा था। मामले की जानकारी होने पर डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे। डीपीआरओ पहले उसके घर भी गए। वहां पर उन्होंने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।


जितेंद्र ने पूनम से की थी दूसरी शादी
ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार रावत की मौत से सभी सदमे हैं। जितेंद्र ने छह साल पहले पुरवा भूपतिपुर की पूनम से दूसरी शादी की थी। उसके एक साढ़े तीन साल की बेटी भूमि है।  पहली शादी में तीन साल में ही तलाक हो गया था। पूनम पुरवा के एक महाविद्यालय से डीएलएड का कोर्स कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed