{"_id":"668468dff328a369da0e5304","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-house-unnao-news-c-221-1-uno1001-116481-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Wed, 03 Jul 2024 02:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। युवक का शव मंगलवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
थानाक्षेत्र के गांव जमरुद्दीनपुर निवासी सुरेंद्र कुमार (25) का शव मंगलवार सुबह घर के कमरे की छत के कुंडे में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। भाई वीरेंद्र ने मंगलवार सुबह शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पता चला कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसने आत्महत्या की। सुरेंद्र की मौत से मां जगदेई, पिता जगदीश, पत्नी रचना और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।