{"_id":"680bda91da269b07bf045ec7","slug":"the-body-of-a-woman-missing-for-five-days-was-found-near-a-railway-crossing-unnao-news-c-221-1-uno1001-130086-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पांच दिन से लापता महिला का रेलवे क्राॅसिंग के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पांच दिन से लापता महिला का रेलवे क्राॅसिंग के पास मिला शव
Sat, 26 Apr 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। पांच दिन से लापता महिला का शव उसके घर से छह किलोमीटर दूर जैतीपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास झाड़ी में मिला। दुर्गंध आने पर ट्रैक मैन ने देखा तब घटना की जानकारी हुई। मृतका के बेटे ने शव की पहचान की। पोस्टमार्टम में चार चोटें मिली हैं। ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के कैथनखेड़ा गांव निवासी रजनी (47) पत्नी स्व. रज्जनलाल 20 अप्रैल की सुबह घर से बिना बताए निकल गईं थीं। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। मृतका के बेटे रंजीत ने मां को मानसिक बीमार बताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन और पुलिस तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की है। महिला रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची, उसे मारा गया या फिर ट्रेन की चपेट में आई। शरीर अधिक सड़ जाने से अनुमान है कि शव तीन-चार दिन पुराना है। पोस्टमार्टम में दाहिना हाथ व गर्दन की हड्डी टूटी मिली है। पेट और पैरों में भी चोट हैं। मृतका के चार बच्चों में रामू, राजेश, रंजीत और अजीत हैं। शरद कुमार ने बताया कि मृतका की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जैतीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शव मिला है। प्रथम दृष्टया ट्रेन की टक्कर लग रही है।