{"_id":"68b89167ef875c7c8205af38","slug":"the-body-of-a-teenager-was-found-hanging-from-a-sari-noose-in-her-house-unnao-news-c-221-1-uno1001-136513-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किशोरी का घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किशोरी का घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो- 27- अंशिका (फाइल फोटो) स्रोत: परिजन
सफीपुर। गौराकला गांव में किशोरी का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। पिता ने बताया कि बेटी फोन पर अधिक बात करती थी, मंगलवार शाम को उससे मोबाइल ले लिया गया था।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव गौराकला निवासी सुनील कुमार चौरसिया बुधवार शाम परिजनों के साथ खेत काम करने गए थे। घर पर बेटी अंशिका (17 ) अकेली थी। शाम करीब 6:30 बजे घर आने पर देखा बेटी फंदे पर लटक रही थी। यह देख परिजन बेहाल हो गए। अंशिका कक्षा नौ की छात्रा थी। तीन भाई-बहनों में बड़ी थी। बेटी की मौत से मां सुनीता और अन्य परिजन बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।