फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of a teenager was found hanging from a noose in the garden

Unnao News: बाग में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Sat, 23 Nov 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager was found hanging from a noose in the garden
औरास। भक्ताखेड़ा गांव में किशोरी का शव बाग में फंदे से लटका मिला। खेत गए ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के भक्ताखेड़ा गांव निवासी रामजीवन के मुताबिक, बेटी बबली (17) शुक्रवार सुबह घर से खेत जाने के लिए निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी। दोपहर बाद गांव के बाहर आम के बाग में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटका मिला। बेटे शिवशंकर ने पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता के मुताबिक, बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह नहीं पता।
विज्ञापन

वहीं, चर्चा है कि किशोरी किसी के बुलाने पर बाग गई थी। थानाध्यक्ष अश्वनी मिश्र ने बताया कि परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मोबाइल को जांच के लिए कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रात में खाना खाने के बाद हुई मौत
किशोरी रात में खाना खाने कुछ देर बाद ही गई थी। जबकि परिजन सुबह घर से जाने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम में पेट में अधपचा भोजन मिला है। वहीं, परिजन सुबह घर में केवल चाय बनने की बात बता रहे हैं। खेत में शव मिलने के बाद भी पुलिस ने स्लाइड बनवाना जरूरी नहीं समझा। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, पिता श्रमिक हैं। गांव के लोगों ने रुपये दिए, तब शव को टेंपो से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। हालांकि पुलिस घटना की गहनता से जांच कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed