{"_id":"62b4b406a709012f231059da","slug":"the-body-of-a-laborer-was-found-hanging-in-the-house-feet-were-touching-the-ground-unnao-news-knp703946331","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटका मिला मजदूरी का शव, जमीन में छू रहे थे पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदे से लटका मिला मजदूरी का शव, जमीन में छू रहे थे पैर
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद में संदिग्ध हालात में मजदूर का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। उसके पैर जमीन से छू रहे थे। जांच में शराब का लती होने और परिवार से अक्सर विवाद की बात सामने आई है।
कस्बा रसूलाबाद के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी मिथुन उर्फ मनोज (24) मजदूरी करता था। शराब का लती होने से आए दिन वह रात में नशे में घर आता था। इससे परिजन उसे डांट देते थे। बुधवार की रात नशे की हालत में घर पहुंचा। सुबह परिजनों ने मिथुन का शव बरामदे में रस्सी के फंदे से लटका देखा।
बड़े भाई राजेंद्र की सूचना पर आई पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के नशे में होने और सिर के पीछे गहरी चोट मिली है।
विज्ञापन
यह चोट गिरने से या हमले से आ सकती है। मौत की वजह हैंगिंग बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। फिर भी पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
मनोज पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। बड़े भाई-बहनों का विवाह हो चुका है। बताया जाता है कि भाइयों में आए दिन जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद होता था।