फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of a girl was found hanging from a noose in the house

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Mon, 26 May 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The body of a girl was found hanging from a noose in the house
मौरावां (उन्नाव)। एक गांव में घर में रविवार दोपहर 1:30 बजे युवती का फंदे से शव लटका मिला। युवती की मां ने पड़ोसी गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसी से आहत होकर बेटी ने आत्महत्या की है। सीओ ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराई है। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी (19) साल की युवती रविवार सुबह घर से बिना बताए निकल गई। काफी देर तक न लौटने पर मां ने तलाश की तो घर के पीछे उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना के समय पिता फेरी लगाकर कास्मेटिक का सामान बेचने गया था। महिला ने दुष्कर्म और शादी से इन्कार पर बेटी के आत्महत्या की सूचना पर सीओ अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि 23 मई की रात पड़ोसी गांव निवासी अनुसूचित जाति का युवक बेटी को बाइक पर बैठाकर ले गया था। बेटी के घर पर न होने पर तलाश की तो गांव के बाहर एक पुलिया के पास दोनों मिले थे। बेटी को समझाकर घर ले आए थे। मां के अनुसार बेटी ने बताया था कि युवक ने शादी की बात कहकर कई बार दुष्कर्म किया और अब शादी से मना कर रहा है। बेटी ने कहा था कि अगर वह शादी नहीं करेगा तो जान दे देगी। बताया कि आरोपी युवक ने बेटी को फोन भी खरीदकर दिया था। मां के आरोप के बाद पुलिस ने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed