{"_id":"66846b383205c263420c7446","slug":"the-body-of-a-child-missing-for-18-hours-was-found-in-a-water-filled-ditch-unnao-news-c-221-1-uno1001-116475-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 18 घंटे से लापता बच्चे का शव पानी भरी खंती में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 18 घंटे से लापता बच्चे का शव पानी भरी खंती में मिला
Wed, 03 Jul 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। घर बाहर खेलते समय लापता हुए छह साल के बच्चे का शव 18 घंटे बाद घर के पास सड़क किनारे पानी भरी खंती में उतराता मिला। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
पुरवा कोतवाली के गांव फतेहगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार का सोहरामऊ-पुरवा मार्ग किनारे घर है। धर्मेंद्र बंगलूरू में नौकरी करता है और घर पर पत्नी संगीता बच्चों के साथ रहती है। संगीता ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर 2:30 बजे उसका बड़ा बेटा अभी (6) घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया। काफी देर तक नजर न आने पर चिंता हुई तो तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद पुरवा कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर के सामने सड़क किनारे करीब चार फीट गहरी पानी भरी खंती में अभी का शव उतराता मिला। अभी की मौत से मां संगीता, भाई रवी, अयान, आदर्श और बाबा रामशंकर समेत अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
कार्यवाहक थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक की मां व अन्य परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। नायब तहसीलदार आशुतोष पांडेय और लेखपाल राजेश ने भी जांच की। एसडीएम रनवीर सिंह ने बताया कि परिजनों को दैवी आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता दी जाएगी।