फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The Bank of February 25 strike

वेतन वृद्धि पर सरकार से नहीं बनी बात, 25 से बैंक की हड़ताल

Fri, 13 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 13 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
The Bank of February 25 strike

उन्नाव। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलित यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस व सरकार के मध्य चल रही वार्ता विफल रहने के बाद बैंक यूनियंस ने हड़ताल की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


इस बार 25 से 28 फरवरी तक चार दिन बैंक बंद रखने की तैयारी है। जबकि पांचवें दिन एक मार्च को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगी। इस लिए बैंक से जुड़े जरूरी काम इन तिथियों से पहले निपटा लें।
विज्ञापन



हालांकि बैंक अधिकारी एटीएम को हड़ताल से पहले फुल करने की बात कह रहे हैं लेकिन एटीएम से ज्यादा समय तक मदद मिल पाना भी मुश्किल है।

बैंक कर्मचारी लंबे समय से वेतन वृद्धि की की मांग करते आ रहे हैं। हर पांच साल में होने वाली वेतन वृद्धि एक नवंबर 2012 से लंबित पड़ी है। बैंक कर्मचारियों ने पहले 25 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग की, लेकिन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस व इंडियन बैंक एसोसिएशन के मध्य करीब 16 राउंड वार्ता के बाद यह मांग साढ़े 19 फीसदी तक आ गई। इससे कम पर बैंक कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी रुकी वेतन वृद्धि से आक्रोशित बैंक कर्मचारियों ने 21 से 24 जनवरी तक चार दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी। इसके बाद 25 जनवरी को रविवार व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने के कारण बैंकों की बंदी थी।

जिसकारण छह दिनों तक बैंक बंद रहती और सरकार को बड़ा नुकसान भी होता। जिससे बचने के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन ने मांगों को मानने का आश्वासन देते हुए बैंक यूनियंस से वार्ता की सिफारिश करके हड़ताल टाल दी। यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के मंत्री प्रकाश अवस्थी ने बताया कि हड़ताल टालने के बाद वित्त मंत्री ने एक कमेटी बनाई थी, जिसमें बैंक व यूनियन के लोगों को शामिल किया गया था।

कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद वेतन वृद्धि साढ़े 12 फीसदी तक करने की बात कही गई। जिस पर वह लोग राजी नहीं हैं। वह लोग साढ़े 19 फीसदी वृद्धि की मांग कर रहे हैं। जिसकारण 25 से 28 फरवरी तक हड़ताल की घोषणा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने की है। एक मार्च को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेगा। यानि कुल पांच दिनों तक बैंकों की सुविधा लोगों को नहीं मिल सकेंगी।


वर्जन
वेतन वृद्धि की मांग पर सहमति न बन पाने के कारण 25 से 28 फरवरी तक बैंकों में हड़ताल की घोषणा की गई है। एक मार्च को भी रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगी। - राजेश राबर्ट, लीड बैंक मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed