फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The balcony over the gate of the veterinary hospital of Kharjhara village fell in the rain.

Unnao News: बारिश में गिरा खरझारा गांव के पशु अस्पताल के गेट के ऊपर बना छज्जा

Thu, 31 Jul 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 31 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The balcony over the gate of the veterinary hospital of Kharjhara village fell in the rain.
बीघापुर (उन्नाव)। तहसील क्षेत्र के खरझारा गांव में 2008 में बने पशु अस्पताल के गेट के ऊपर का छज्जा गिर गया। घटना के समय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गेट के पास ही था, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। पशु चिकित्साधिकारी ने छज्जा गिरने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

खरझारा गांव में साल 2008 में यूपीपीसीएल ने पशु अस्पताल का निर्माण कराया था। बुधवार सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील कुमार, अस्पताल का गेट खोलकर सफाई कर रहा था, तभी अचानक से गेट के ऊपर बना छज्जा गिर गया। यह तो अच्छा हुआ कि घटना के समय कोई छज्जे के नीचे नहीं खड़ा था, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। डॉक्टर रामजीत ने बताया कि घटना की सूचना मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह को दी गई है। छज्जा गिरने पर सपा नेता सुभाष बाजपेई और कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि 17 साल में ही पशु चिकित्सालय का छज्जा गिरने से हुए निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसमें उच्च स्तरीय जांच कराकर निर्माण इकाई संस्था पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed