{"_id":"62bb4fc6cf4d1027a83a278d","slug":"the-audit-team-saw-the-condition-of-the-district-hospital-unnao-news-knp704815230","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से आई ऑडिट टीम ने देखा स्वास्थ्य सेवा का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से आई ऑडिट टीम ने देखा स्वास्थ्य सेवा का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। प्रयागराज से आई स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय ऑडिट टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था देखने के साथ मरीजों को मिल रहे इलाज की जानकारी ली। मरीजों से बातचीत करने के बाद उपकरणों की हकीकत देखी। टीम के सदस्यों ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे।
प्रयागराज से आई तीन सदस्यीय टीम का नेतृत्व गणेश प्रसाद कर रहे थे। टीम के सदस्यों ने पहले इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के इलाज की हकीकत देखी। संचालित उपकरणों की जानकारी ली और भेजे गए सामान का ऑडिट किया। उसके बाद टीम के सदस्य वार्ड नंबर-एक में पहुंचे। वहां भर्ती चमरौली गांव निवासी अशोक से बीमारी की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि वह छत से नीचे गिर गए थे। उसके बाद बनिगांव निवासी राम गुलाम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। राम गुलाम ने बताया कि पेट में दर्द होने पर भर्ती हुआ था। अभी आराम नहीं मिला है। टीम ने इलाज करने वाले डॉक्टर की जानकारी ली और सही से इलाज कराने के लिए सीएमएस से कहा।
सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रयागराज आई तीन सदस्यीय टीम दो दिन से हर बिंदु पर ऑडिट कर रही है। मरीजों का फीड बैक ले रही है। ऑडिट का उद्देश्य अस्पताल की जरूरत की दवाइयों, उपकरणों व अन्य संसाधनों की जानकारी जुटाना है। टीम अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशालय को देगी।